Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध रूप से कार्य पूरा नहीं करने वाली एजेंसी को करें ब्लैक लिस्ट: उप मुख्यमंत्री

पीडब्ल्यूडी, पर्यटन व महिला एवं बाल विकास विभाग के विभागीय कार्यों व योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी रविवार को भीलवाड़ा जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहीं। इस अवसर पर उन्होंने गुलाबपुरा उपखंड कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), पर्यटन विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की गहनता से समीक्षा की।

Advertisement Box

बैठक में उप मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों से चल रहे कार्यों की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुँचे। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय में पूरे किए जाएँ, पर्यटन से जुड़े विकास कार्यों को गति दी जाए तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाएँ धरातल पर प्रभावी रूप से लागू हों।

उप मुख्यमंत्री दीया बोलीं- हमें विरासत में मिली टूटी सड़कें और क्षतिग्रस्त स्कूल भवन

उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि भीलवाड़ा जिले से जुड़ी शेष रही बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की देरी नहीं की जाए। उन्होंने कॉरपोरेट और कंपनियों को अपनी सीएसआर राशि को जनहित के कार्यों में खर्च करने का भी आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिलान्यास एवं उद्घाटन संबंधी सूचनाएँ समय पर जनप्रतिनिधियों तक पहुँचाई जाएँ तथा आमजन से सीधा संवाद बनाए रखते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने बैठक में विभागवार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जिस पर उप मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली की सराहना की और कहा कि निरंतर समीक्षा एवं समयबद्ध क्रियान्वयन से आमजन का विश्वास और मजबूत होगा।

समीक्षा बैठक में सांसद, जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू, जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाड़ा, आसींद विधायक जब्बर सिंह, सहाड़ा विधायक लादूलाल पीतलिया, शाहपुरा विधायक लालाराम बेरवा, अतिरिक्त कलेक्टर ओमप्रकाश मेहरा, उपखंड अधिकारी दिव्यराज सिंह चुंडावत, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता संदीप झंवर, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक प्रद्युम्न सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक से पूर्व उपखंड कार्यालय परिसर पहुंचने पर पुलिस दल ने उपमुख्यमंत्री को सलामी दी। जिला कलेक्टर ने बुके व पौधा भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कार्यालय परिसर क्षेत्र में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।

पीडब्ल्यूडी कार्यों पर सख्त निर्देश

उप मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी से जुड़ी शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाते हुए निर्देश दिये कि गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध रूप से कार्य नहीं करने वाले लापरवाह ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी फील्ड में रहकर स्वयं मॉनिटरिंग करें। उन्होंने बताया कि सेवा ऐप को शीघ्र ही आमजन के लिए खोला जाएगा साथ ही पीडब्ल्यूडी द्वारा किए गए नवाचार की सराहना की जिसमें पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देकर रैंडम रूप से जिले की 51 सड़कों की चयनित छात्रों से सगुनी यात्रा के माध्यम से गुणवत्ता जांच करवाई गई। इसमें 45 सड़के उत्तम व 6 सड़के मध्यम गुणवत्ता वाली पाई गई।

आंगनबाड़ी और पर्यटन विकास पर जोर

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ियों की स्थिति में सुधार लाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएँ। इसके लिए भामाशाहों को प्रोत्साहित करें कि वे आंगनबाड़ियों में मरम्मत व जीर्णाेद्धार के कार्य शुरू करें। पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार जिले के पर्यटन स्थलों के जीर्णाेद्धार एवं मरम्मत कार्य के लिए प्रतिबद्ध हैं। आसींद के देवनारायण मंदिर सहित 20 अन्य मंदिर व आस्था केंद्रों के विकास हेतु प्रसाद योजना के तहत स्वीकृत 48 करोड़ की राशि से शीघ्र ही कार्य शुरू किए जाने के निर्देश दिए।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें