Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अलवर में भाजपा का प्रदर्शन, मंत्री शर्मा ने कहा- देशवासी मां का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

अलवर: प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री की मां पर की गई टिप्पणी का अपमान हिंदुस्तान की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन में मां का स्थान सर्वोच्च होता है, फिर चाहे वह देश के प्रधानमंत्री की मां हो या एक साधारण आदमी की. वन मंत्री ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सदस्य राहुल गांधी और तेजस्वी यादव कितने बौखलाए हुए हैं, यह इस टिप्पणी से स्पष्ट होता है. मां के बारे में की गई इस टिप्पणी से पूरे देश की जनता में आक्रोश है. आने वाले समय में देश के मतदाता कांग्रेस का सफाया बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश से करेंगे.

वन मंत्री शुक्रवार को अलवर में भाजपा की ओर से आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे. संजय शर्मा ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता बौखलाए हुए हैं, जिसके चलते उनकी ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के बारे में भी टिप्पणी की गई. इस टिप्पणी से देश की जनता में भारी आक्रोश है, जिसके चलते पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.

Advertisement Box

जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता के नेतृत्व में अलवर में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया गया. उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को यह संदेश दिया गया है कि मां का स्थान व्यक्ति के जीवन में सर्वोच्च होता है. मां का सम्मान सभी को करना चाहिए, फिर चाहे वह प्रधानमंत्री की मां हो या एक साधारण व्यक्ति की. मां व्यक्ति को संस्कार देती है और एक अच्छा नागरिक बनाने में योगदान देती है.

बिहार ही नहीं देशभर में कांग्रेस को नहीं मिलेंगे वोट: वन मंत्री संजय शर्मा ने बताया कि अलवर में हुए विरोध प्रदर्शन से कांग्रेस नेतृत्व और राहुल गांधी को यह संदेश दिया गया है कि मां का अपमान हिंदुस्तानवासी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार में चुनाव हैं, जिसको लेकर इस तरह की बयानबाजी की जा रही है, लेकिन बिहार की जनता सजग है. आने वाले चुनावों में बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को एक भी वोट नहीं मिलेगा. देश के मतदाता इंडिया गठबंधन और कांग्रेस का सफाया देश से करेंगे.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें