Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्नल सोनाराम चौधरी को दी श्रद्धांजलि

जैसलमेर: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ शुक्रवार को मोहनगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्नल सोनाराम चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की. राठौड़ ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नमन किया और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की. इस दौरान उन्होंने कर्नल चौधरी के पुत्र डॉ रमन चौधरी समेत शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया.

श्रद्धांजलि सभा में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. बाड़मेर विधायक प्रियंका चौधरी, जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी, भाजपा प्रदेश मंत्री आईदान सिंह भाटी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कर्नल चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए. मोहनगढ़ में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने कर्नल चौधरी के योगदान को याद किया और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

Advertisement Box

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कर्नल सोनाराम चौधरी ने राजनीति से ऊपर उठकर हमेशा समाज और क्षेत्र की सेवा की. वे एक सशक्त नेतृत्वकर्ता और सच्चे जनसेवक थे, जिनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन जनसेवा की भावना सबसे बड़ी होती है और कर्नल चौधरी का जीवन इसका प्रतीक था. राजनीति से अलग हटकर भी कर्नल चौधरी के कार्यों को याद किया जाएगा. उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, समाज के लिए समर्पण और विकास के प्रति प्रतिबद्धता हमेशा प्रेरणा देती रहेगी.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें