Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीजेपी ने छीनी बीएपी से जिला परिषद की पीठ सीट, जानिए सीमलवाड़ा और फतेहपुर का हाल

सीकर: डूंगरपुर जिले में पंचायतीराज उपचुनाव में जिला परिषद की पीठ सीट पर भाजपा के बिहारी पाण्डोर 762 वोट से जीते. भाजपा ने यहां भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) को हराया. पीठ सीट पहले बीएपी के पास थी. बीएपी के गढ़ चौरासी क्षेत्र में जिला परिषद की सीट पर भाजपा की जीत से कार्यकर्ताओ में जश्न का माहौल है. उधर, पंचायत समिति सीमलवाड़ा के वार्ड नंबर 16 में बीएपी की तेजल 35 वोट से जीती. उधर, सीकर के फतेहपुर पंचायत समिति के वार्ड नंबर 6 में भाजपा विजयी रही.

कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने जिला परिषद सीट पर भाजपा के विजयी प्रत्याशी बिहारी पाण्डोर को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा और शपथ दिलाई. बिहारी पाण्डोर को 7325 और बीएपी के मुकेश कुमार को 6563 वोट मिले. कांग्रेस के सुरेश भोई 1505 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे. इससे पहले जिला परिषद के वार्ड 9 पीठ की मतगणना डूंगरपुर के श्री एसबीपी कॉलेज व सीमलवाड़ा के वार्ड 16 की गणना सीमलवाड़ा में हुई. बिहारी ने इसे कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता की जीत बताया. उन्होंने कहा कि जनता समझ गई है कि बीएपी समाज को गुमराह कर आई थी.

Advertisement Box

इधर, सीमलवाड़ा पंचायत समिति के वार्ड 16 के उपचुनाव में बीएपी की तेजल जीती. तेजल को 1011 और भाजपा की निर्मला को 976 वोट मिले. ये सीट पहले भी बीएपी के पास थी. कांग्रेस की मनीषा कुमारी डामोर 248 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहीं.

फतेहपुर में भाजपा विजयी: उधर, सीकर जिले के फतेहपुर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 6 में उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्यारेलाल महरिया ने निर्दलीय मांगीलाल को 56 वोट से हराया. मांगीलाल को 1467 वोट मिले. यहां भाजपा के गुगनराम की मौत के कारण उपचुनाव हुआ. निर्वाचन अधिकारी दमयंती कंवर ने प्यारेलाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे श्रवण चौधरी के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल थी. भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने कहा कि उनके कार्यकाल में तीनों चुनाव जीते हैं. चौधरी ने कहा कि मोदी के 56 इंच के सीने की तरह हम 56 वोट से जीते हैं.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें