Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bikaner : युवा संवाद में उमड़ा उत्साह: पंकज ओझा ने कहा— “बीकानेर को आगे बढ़ना है तो माइंडसेट बदलना होगा”

Bikaner : युवा संवाद में उमड़ा उत्साह: पंकज ओझा ने कहा— “बीकानेर को आगे बढ़ना है तो माइंडसेट बदलना होगा”

विधायक ताराचंद सारस्वत ने नशामुक्ति व तकनीकी कौशल सीखने का दिया संदेश श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर तोलाराम मारू

Advertisement Box

वरिष्ठ अधिवक्ता बजरंग तावणिया द्वारा आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में बुधवार को युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी और कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।

मुख्य वक्ता पंकज ओझा (संस्थापक—विश्व सार्थी ट्रस्ट एवं डायरेक्टर—ड्यूश बैंक अमेरिका) ने अमेरिका मे रहते हुए भी अपनी मातृभाषा राजस्थानी मे सम्बोधित किया। उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास, संस्कृति और विकास की दिशा में गंभीरता से आगे बढ़ने का आह्वान किया।

ओझा ने कहा कि भारत ने लंबी गुलामी झेली, पर अपनी संस्कृति को सुरक्षित रखते हुए विश्व में अलग पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि “सरस्वती नदी के किनारे बसे लोग सारस्वत कहलाते हैं।”

बीकानेर की स्थिति पर बात करते हुए उन्होंने कहा—

“यहां क्षमता है, पर आत्मविश्वास की कमी है। अमेरिका में स्नातक युवा करोड़ों कमा रहे हैं, जबकि यहां डिग्रीधारी बेरोजगारी में फंसे हैं। कंपनियां आने और माइंडसेट बदलने से ही परिवर्तन संभव है।”

उन्होंने यह भी कहा कि बीकानेर कभी विकास में अग्रणी था, मगर अदूरदर्शी नीतियों और संकीर्ण सोच के कारण पिछड़ता चला गया।

ओझा ने युवाओं को वेद, धर्म और संस्कृति के मूल तत्व को समझने की प्रेरणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने संबोधित करते हुए

युवाओं से नशामुक्त रहने, तकनीकी ज्ञान सीखने और आधुनिक दौर की प्रतिस्पर्धा के अनुरूप खुद को तैयार करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

अतिथियों का सम्मान

पर्यावरण प्रेमी श्रीराम जी तावणिया परिवार—के लक्ष्मीनारायण तावणिया, एडवोकेट बजरंग तावणिया, गिरधारीलाल तावणिया द्वारा मुख्य वक्ता पंकज ओझा, विधायक ताराचंद सारस्वत, तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, कोजूराम सारस्वत, और अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के अध्यक्ष तथा पूर्व पार्षद तोलाराम मारू को साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। अमेरिका प्रवासी पकज ओझा का मातृभाषा राजस्थानी में सम्बोधन सुनकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पंकज ओझा का आभार प्रकट किया। उपस्थित जन समुदाय ने तालियां बजाकर पंकज ओझा का सम्मान किया।

Bikaner : युवा संवाद में उमड़ा उत्साह: पंकज ओझा ने कहा— “बीकानेर को आगे बढ़ना है तो माइंडसेट बदलना होगा”

कार्यक्रम में भाजपा बीकानेर संभाग सोशल मीडिया संयोजक कोजूराम सारस्वत, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, भवानीप्रकाश तावणिया, पार्षद प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश सेठिया, आईदान पारीक सहित पवन स्वामी तेजपाल सिंह राठौड़ रेंवत सेन मांगीलाल स्वामी सुखबीर भार्गव पूर्व पार्षद शिवरतन तावणिया ओम गुरावा सरपंच सुरजनसर बजरंग स्वामी हेमनाथ जाखड़ महेश राजोतिया पार्षद रजत आसोपा रामसिंह जागीरदार जगदीश गुर्जर श्रवण बींझासर देवीलाल जीडी सारस्वत नरेश तावणिया गोपी मेघवाल सत्यनारायण सारस्वा कानाराम सारस्वा एडवोकेट श्रीभगवान सारस्वत महेन्द्र पारीक मदन सोनी सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।

Bhilwara: प्रदूषण कम करने में वृक्षारोपण की महती आवश्यकता: विधायक अशोक कोठारी

युवा उत्साह चरम पर

कार्यक्रम के समापन पर युवाओं में पंकज ओझा और विधायक सारस्वत के साथ फोटो खिंचवाने का खासा जोश नजर आया और मंच के पास लंबी कतारें लग गईं। बड़ी संख्या में उपस्थित सभी जनों के लिए भोजन की शानदार व्यवस्था तावनिया परिवार द्वारा की गई।

Bikaner : युवा संवाद में उमड़ा उत्साह: पंकज ओझा ने कहा— “बीकानेर को आगे बढ़ना है तो माइंडसेट बदलना होगा”

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें