Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीकानेर-नागौर डबल ट्रैक का काम शुरू, रास्ता बंद होने से लोग परेशान, बोले- घर से बाहर कैसे निकलें?

बीकानेर. राजस्थान में बीकानेर से नागौर के बीच रेल मार्ग पर डबल ट्रैक निर्माण का कार्य रेलवे विभाग द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है. इस कार्य से जहां एक ओर रेल यातायात सुगम और तेज़ होने की संभावना है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय निवासियों के सामने नई समस्याएं खड़ी हो गई हैं. बीकानेर रोड स्थित चांडक भवन के सामने बसे कई परिवारों ने अपने घरों तक आने-जाने के रास्ते बंद होने की शिकायत की है.

पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए खुद मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया. वे रेलवे के अधिकारियों के साथ बीकानेर रोड पर पहुंचे, जहां उन्होंने आमजन की बात सुनी और रेलवे की ओर से चल रहे निर्माण कार्य की स्थिति को देखा.निवासियों ने पूर्व विधायक को बताया कि रेलवे विभाग द्वारा रेल लाइन के दोनों तरफ दीवार बनाई जा रही है, जिससे उनके घरों से मुख्य मार्ग तक पहुंचने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाएगा.
पूर्व विधायक ने समाधन का दिया आश्वासन
लोगों का कहना है कि यह दीवार उनके लिए रोजमर्रा की आवाजाही में परेशानी का कारण बन रही है और यदि वैकल्पिक रास्ता नहीं दिया गया, तो वे अपने ही घरों में कैद होकर रह जाएंगे. इस पर पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि वे रेलवे के उच्चाधिकारियों डीआरएम और जीएम से मिलकर इस समस्या का समाधान करवाएंगे. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ आमजन की सुविधा का ध्यान रखना भी जरूरी है. किसी भी परिवार को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा.
रेलवे के अधिकारियों ने भी लोगों की सुनी समस्या
रेलवे अधिकारियों ने भी मौके पर मौजूद रहकर समस्या को सुना और वैकल्पिक समाधान तलाशने की बात कही. माना जा रहा है कि स्थानीय लोगों की मांग के अनुसार जल्द ही रेलवे विभाग कुछ रास्ते खोलने या गेट लगाने पर विचार कर सकता है. डबल ट्रैक बनने से जहां ट्रेन संचालन और गति में सुधार होगा, वहीं यदि स्थानीय समस्याओं का समाधान समय रहते नहीं हुआ तो जन असंतोष भी उभर सकता है.अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि रेलवे और प्रशासन मिलकर कैसे संतुलन बनाते हैं.

Advertisement Box
Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें