Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bikaner : कालू गांव में सोलर प्लांट लगाने पर अब 30 की बजाय मिलेगी 40 फीसदी सब्सिडी

Bikaner : कालू गांव में सोलर प्लांट लगाने पर अब 30 की बजाय मिलेगी 40 फीसदी सब्सिडी

लूणकरणसर का कालू गांव आदर्श सौर ग्राम घोषित

Bikaner : कालू गांव में सोलर प्लांट लगाने पर अब 30 की बजाय मिलेगी 40 फीसदी सब्सिडी

Advertisement Box

बीकानेर (श्रेयांस बैद )। जिले की लूणकरणसर तहसील का कालू गांव आदर्श सौर ग्राम घोषित किया गया है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत कालू गांव को आदर्श सौर ग्राम घोषित किया गया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट में हुई बजट घोषणा की समीक्षा बैठक में यह जानकारी जोधपुर विद्युत वितरण निगम अधीक्षण अभियंता के टीए सीताराम चौहान ने दी।

Bikaner : कालू गांव में सोलर प्लांट लगाने पर अब 30 की बजाय मिलेगी 40 फीसदी सब्सिडी

चौहान ने बताया कि आदर्श सौर ग्राम के चयन को लेकर पहले चार गांवों मोमासर, कालू, आरडी 465 और पांचू गांवों का चयन किया गया था। इनमें कालू गांव में सर्वाधिक 4.54 मेगावाट के सोलर प्लांट लगे होने के कारण इस गांव का चयन आदर्श सौर ग्राम के रूप में समिति के द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि आदर्श सौर ग्राम घोषित होने से अब कालू में लगने वाले सोलर प्लांट में सब्सिडी 30 की बजाय 40 फीसदी मिलेगी।

एसीएम श्री रणजीत कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में बजट घोषणा 2024-25 और 2025-26 को लेकर विभागवार समीक्षा की गई। बैठक में कोटगेट और सांखला फाटक को लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि दोनों फाटकों पर बनने वाले आरयूबी को लेकर जमीन अधिग्रहण होना है लेकिन अवार्ड को लेकर अब तक फंड ट्रांसफर नहीं हुआ है। लिहाजा इसको लेकर राज्य स्तर पर पत्र लिखा जा चुका है। बैठक में यह भी तय हुआ कि जमीन अधिग्रहण और वहां पर होने वाले विभिन्न कार्यों को लेकर पीडब्ल्यूडी, बीडीए, नगर निगम और बीकेईएसएल की टीम ज्योइंट विजिट करे।

Bhilwara : वाइब्स क्लब का दिवाली स्नेह मिलन रहा संगीत, नृत्य, फैशन और मनोरंजन से भरपूर

बैठक में बताया गया कि रिडमलसर में बनने वाली कबीर वाटिका को लेकर कार्यादेश जारी किया जा चुका है। सत्तासर और बीकमपुर के बीच लगने वाले स्काडा सिस्टम को लेकर भी कार्यादेश हो गया है। दंतौर में 132 केवी जीएसएस के लिए अभी तक जमीन का आवंटन नहीं हुआ है। बैठक में एसीएम ने सभी संबंधित विभागों की बजट घोषणाओं को लेकर अद्यतन जानकारी लेते हुए कार्यों को जल्द पूर्ण करवाने को कहा। बैठक में संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Bikaner : कालू गांव में सोलर प्लांट लगाने पर अब 30 की बजाय मिलेगी 40 फीसदी सब्सिडी

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें