Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bikaner : ईसीबी का वार्षिक खेल उत्सव आह्वान-2025 का हुआ समापन

Bikaner : ईसीबी का वार्षिक खेल उत्सव आह्वान-2025 का हुआ समापन

Bikaner : ईसीबी का वार्षिक खेल उत्सव आह्वान-2025 का हुआ समापन

सांस्कृतिक संध्या में झलका राजस्थान का रंग, 70+ गोल्ड के साथ कंप्यूटर साइंस विभाग ने जीती इंस्टीट्यूट ट्रॉफी

Advertisement Box

मुख्य अतिथि श्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा: ‘इंडस्ट्री 4.0 के युग में युवा होंगे भारत की सबसे बड़ी शक्ति

बीकानेर (श्रेयांस बैद )। इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव ‘आह्वान-2025’ का समापन शुक्रवार को भव्य सांस्कृतिक संध्या और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल थे। उन्होंने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया और विजेताओं को पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत कथक नृत्यांगना द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, समूह गायन, इंस्ट्रूमेंटल, देशभक्ति गीत और आधुनिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

अर्जुन राम मेघवाल बोले—“इंडस्ट्री 4.0 के युग में तकनीकी संस्थानों की भूमिका सबसे निर्णायक

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में तकनीकी संस्थान सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर इस दिशा में उत्कृष्ट योगदान दे रहा है।

उन्होंने कहा कि “हम अब इंडस्ट्री 4.0 के युग में प्रवेश कर चुके हैं, जहाँ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, 3D प्रिंटिंग और डेटा साइंस नए आर्थिक परिदृश्य को आकार दे रहे हैं। लेकिन इन सबके केंद्र में मनुष्य का मस्तिष्क है, जिसका कोई विकल्प नहीं।”

उन्होंने विद्यार्थियों को खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियानों से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ युवा ही सक्षम राष्ट्र का निर्माण करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न खेलों के विजेताओं को पदक और प्रमाण-पत्र प्रदान किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Bikaner : ईसीबी का वार्षिक खेल उत्सव आह्वान-2025 का हुआ समापन

कंप्यूटर साइंस विभाग ने जीती इंस्टिट्यूट ट्रॉफी: 70+ गोल्ड मेडल का नया रिकॉर्ड

आह्वान-2025 में इस वर्ष सबसे शानदार प्रदर्शन कंप्यूटर साइंस विभाग ने किया। विभाग ने 70 से अधिक स्वर्ण पदक जीतकर इंस्टीट्यूट स्पोर्ट्स ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया। निर्णायक चरणों में सीएसई टीमों ने मैदानों से लेकर इंडोर और ई-स्पोर्ट्स तक शानदार प्रदर्शन किया। क्रिकेट फाइनल में कंप्यूटर साइंस विभाग ने जीत दर्ज की l

Bikaner : ढींगसरी की बेटियों को मिली चार खेल मैदान व गर्ल्स हॉस्टल की सौगात

कबड्डी में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग ने गोल्ड मेडल जीता। वुमन क्रिकेट में भी सीएससी विभाग ने जीत दर्ज की ।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश जाखड़ ने कहा कि खेल न केवल शरीर को सशक्त बनाते हैं, बल्कि मानसिक क्षमता, निर्णय कौशल और टीमवर्क को भी विकसित करते हैं। आह्वान-2025 ने विद्यार्थियों में अनुशासन और नेतृत्व भावना को नई दिशा दी है।

खेल विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन शर्मा ने महोत्सव के सफल आयोजन और उत्कृष्ट सहभागिता के लिए सभी खिलाड़ियों और समन्वयकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों की समग्र व्यक्तित्व निर्माण की सबसे बड़ी प्रयोगशाला हैं। इस वर्ष की रिकॉर्ड भागीदारी कॉलेज की बढ़ती खेल संस्कृति को दर्शाती है।

महाविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. अमित सोनी ने संस्थान की उपलब्धियों और अकादमिक प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ईसीबी ने पिछले वर्षों में तकनीकी शिक्षा, नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

समापन समारोह में कार्यक्रम प्रभारी डॉ. नवीन शर्मा, सह-प्रभारी इंदू भूरिया, शौकत अली सहित बड़ी संख्या में स्टाफ सदस्य, विद्यार्थी, पूर्व विद्यार्थियों और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांस्कृतिक संध्या देर शाम तक चली और प्रस्तुति दर प्रस्तुति दर्शकों का उत्साह बढ़ता गया।

Bikaner : ईसीबी का वार्षिक खेल उत्सव आह्वान-2025 का हुआ समापन

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें