Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीकानेर में बस की टक्कर से युवक की मौत, बस भगा ले गया ड्राइवर

बीकानेर के अंबेडकर चौराहे पर गुरुवार रात एक बस ने राहगीर युवक को कुचल दिया, उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर रुकने के बजाय ड्राइवर बस को पीबीएम अस्पताल की ओर भगा ले गया।

पुलिस अब तक बस की पहचान नहीं कर पाई है। मृतक का शव पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है, जहां पहचान होने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

Advertisement Box

बस के पीछे वाले पहिये के नीचे आया युवक गुरुवार की रात एक बस ड्राइवर ने लापरवाही दिखाते हुए युवक को कुचल दिया। युवक उसकी बस के पीछे वाले पहिये के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव भी बुरी तरह कुचल गया। घटना के बाद मौके पर रुकने के बजाय बस ड्राइवर पीबीएम अस्पताल की ओर तेजी से निकल गया। गनीमत रही कि इसके बाद कोई बस की चपेट में नहीं आया। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बस का पता लगा रही है कि ये कौन सी बस थी।

हादसे के बाद 1 किमी लंबा जाम लगा घटना के बाद अंबेडकर सर्किल पर जाम लग गया। बड़ी संख्या में वाहनों के एक जगह खड़े होने से करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लगा। जानकारी मिलते ही सदर थानाधिकारी दिगपाल सिंह और कोटगेट थानाधिकारी विश्वजीत सिंह मौके पर पर पहुंचे। ट्रेफिक पुलिस भी मौके पर आई, जिसके बाद रास्ता फिर से खुलवाया गया। आज मृतक की पहचान होने पर उसका पोस्टमॉर्टम पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में किया जाएगा।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें