Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : माँ भारती समूह की मातृशक्ति ने शिव पुराण कथा की बचत राशि से की जल सेवा

Bhilwara : माँ भारती समूह की मातृशक्ति ने शिव पुराण कथा की बचत राशि से की जल सेवा

Bhilwara : माँ भारती समूह की मातृशक्ति ने शिव पुराण कथा की बचत राशि से की जल सेवा

श्री सांवरिया सेठ मंदिर नौगावां में वॉटर कूलर स्थापित करने हेतु भेंट की सहयोग राशि

Advertisement Box

भक्तों की प्यास बुझाने हेतु किया गया दान अत्यंत पुण्यदायी: गोविंद प्रसाद सोडाणी

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। सेवा और समर्पण की मिसाल पेश करते हुए भीलवाड़ा के माँ भारती समूह की मातृशक्ति द्वारा श्री सांवरिया सेठ मंदिर नौगावां में श्रद्धालुओं हेतु शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। समूह द्वारा मंदिर परिसर में वॉटर कूलर स्थापित करने हेतु कुल 90 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई है, जिससे अब मंदिर आने वाले भक्तों को भीषण गर्मी में ठंडे और मीठे पानी की सुविधा मिल सकेगी। विशेष बात यह है कि इस पुनीत कार्य के लिए धन का संचय शिव पुराण कथा के दौरान किया गया था। कथा के आयोजन हेतु जल सेवा के निमित्त जो राशि एकत्रित हुई थी, उसमें से शेष बची हुई राशि का सदुपयोग करते हुए मातृशक्ति ने इसे सांवरिया सेठ के चरणों में अर्पित करने का निर्णय लिया।

Bhilwara : भाविप भगत सिंह शाखा की प्रथम कार्यकारिणी बैठक में किया श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

Bhilwara : माँ भारती समूह की मातृशक्ति ने शिव पुराण कथा की बचत राशि से की जल सेवा

इस सेवा कार्य के अंतर्गत 65 हजार रुपये की लागत से आधुनिक वॉटर कूलर खरीदा गया है, वहीं 25 हजार रुपये की राशि बिजली फिटिंग, नल व्यवस्था और लोहे के मजबूत फिटिंग स्टैंड पर व्यय की गई है। माँ भारती समूह के इस परोपकारी कदम की सराहना करते हुए मंदिर समिति ने समूह का बहुत-बहुत साधुवाद और आभार व्यक्त किया है। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी ने कहा कि भक्तों की प्यास बुझाने हेतु किया गया यह दान अत्यंत पुण्यदायी है। वहीं समूह की महिलाओं ने इस सेवा को सांवरिया सेठ की कृपा बताते हुए कहा कि धर्म के कार्य से बची हुई राशि का सही स्थान पर सदुपयोग होना ही सच्ची सेवा है।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें