Bhilwara : भीषण गर्मी में जल संकट नहीं होने देंगे: विधायक कोठारी
पीएचईडी एवं चंबल परियोजना अधिकारियों की बैठक लेकर जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, दिए आवष्यक निर्देश
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने भीषण गर्मी के मद्देनजर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) एवं चंबल परियोजना के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक अपने कार्यालय में आयोजित की। बैठक में क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक के दौरान विधायक कोठारी ने अधिकारियों से कहा कि प्रचंड गर्मी के इस दौर में आमजन को किसी प्रकार की पेयजल समस्या का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए जल वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त एवं नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा जहां कहीं जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो, वहां तत्काल प्रभाव से समाधान किया जाए। विधायक कोठारी ने “वंदे गंगा जल जन अभियान” के तहत क्षेत्र के प्राचीन जलाशयों, बावड़ियों एवं कुओं को पुनः उपयोगी बनाने की दिशा में ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण एवं उपयोग वर्तमान समय की आवश्यकता है और इससे आमजन को काफी राहत मिल सकती है।
Bhilwara : रक्त का कोई विकल्प नहीं होता, केवल मानव द्वारा किया गया रक्तदान ही इसका विकल्प है
बैठक में चंबल परियोजना एवं पीएचईडी विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें विनोद गर्ग अधीक्षण अभियंता चंबल, महेश नरानिया अधिशाषी अभियंता चंबल, किशन खोईवाल अधीक्षण अभियंता, दिलराज मीणा सहायक अभियंता, श्रीराम मीणा कनिष्ठ अभियंता, प्रेम जीनगर सहायक अभियंता, हरीश मीणा कनिष्ठ अभियंता, सुरेश सालवी, विजय सिंह खटाना एवं नरेश गुर्जर सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर एडवोकेट अर्पित कोठारी, संजय राठी, केदार जागेटिया, प्रिंस जैन, अजय पाराशर, पृथ्वीराज सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
Bhilwara : भीषण गर्मी में जल संकट नहीं होने देंगे: विधायक कोठारी




















