Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का भीलवाड़ा दौरा, हमीरगढ़ हवाई पट्टी का किया अवलोकन

Bhilwara : केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का भीलवाड़ा दौरा, हमीरगढ़ हवाई पट्टी का किया अवलोकन

उद्योगपतियों की मेहनत, दूरदर्शिता ने भीलवाड़ा को दिलाई विशिष्ट पहचान: केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल

Advertisement Box

भीलवाड़ा टेक्सटाईल ट्रेड फैडरेशन के समारोह में भी की शिरकत, भीलवाड़ा की कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए केंद्र स्तर पर होंगे प्रयास

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भीलवाड़ा टेक्सटाईल ट्रेड फैडरेशन द्वारा रिको ग्रोथ सेंटर स्थित फैडरेशन भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह में भारत सरकार के केंद्रीय कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि भीलवाड़ा देश की प्रमुख वस्त्र नगरी है

और यहां के उद्योगपतियों की मेहनत, दूरदर्शिता एवं उद्यमशीलता ने इसे राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा के विकास में सबसे बड़ी बाधा एयर एवं रेल कनेक्टिविटी की कमी है, जिसे दूर करने के लिए केंद्र सरकार स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री का स्वागत सांसद दामोदर अग्रवाल एवं फैडरेशन पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

मंत्री मेघवाल ने कहा कि सांसद ने उन्हें हमीरगढ़ हवाई पट्टी का निरीक्षण कराया तथा क्षेत्र की आवश्यकताओं से अवगत करवाया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भीलवाड़ा को बेहतर एयर कनेक्टिविटी दिलाने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही रेल कनेक्टिविटी को भी मजबूत बनाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि टेक्सटाईल उद्योग से जुड़े किसी भी विषय चाहे वह वित्त मंत्रालय, निर्यात, प्रोसेसिंग अथवा अन्य मंत्रालयों से संबंधित हो, को केंद्र सरकार के समक्ष रखने की आवश्यकता होगी तो वे पूरी संवेदनशीलता से उसे आगे बढ़ाएंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान को मेगा टेक्सटाईल पार्क के लिए भीलवाड़ा इसके लिए सबसे उपयुक्त स्थान है। उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा का इस पर अधिकार है और केंद्र सरकार इस दिशा में सकारात्मक पहल करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मेगा टेक्सटाईल पार्क की स्थापना से भीलवाड़ा के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में फैडरेशन के संस्थापक सदस्यों एवं उद्योगपतियों ने भी भीलवाड़ा के औद्योगिक विकास, निर्यात संभावनाओं तथा आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर अपने विचार रखे।

Bhilwara : प्रियांषु काबरा ने हासिल किया इंटीरियर डिजाइन में ऑल इंडिया स्तर पर तीसरा स्थान

इस दौरान विधायक अशोक कोठारी, फैडरेशन के पदाधिकारी एवं उद्योगपति उपस्थित रहे। सेक्रेटरी जनरल अंकित शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम गर्ग, अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, वर्किंग प्रेसिडेंट तिलोक चंद छाबड़ा, संस्थापक सदस्य दिनेश नोलखा तथा कोषाध्यक्ष मदन गोपाल कालरा, श्याम चांडक उपस्थित थे। इससे पूर्व भारत सरकार के केंद्रीय कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने हमीरगढ़ हवाई पट्टी का अवलोकन किया तथा वहां की वर्तमान व्यवस्थाओं एवं क्षेत्रीय एयर कनेक्टिविटी की संभावनाओं की जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि भीलवाड़ा जैसे औद्योगिक जिले में आधारभूत सुविधाओं एवं कनेक्टिविटी का विस्तार आवश्यक है

तथा केंद्र सरकार इस दिशा में सकारात्मक प्रयास करेगी। दौरे के दौरान जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने हवाई पट्टी की वर्तमान व्यवस्थाओं एवं संभावित विकास कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर ड्यून्स एविएशन अकादमी के अकाउंटेबल मैनेजर मुकेश माथुर, सीएसओ जितेन्द्र चौधरी एवं फ्लाइट इंस्ट्रक्टर कैप्टन पुगा ने भी प्रशिक्षण गतिविधियों से संबंधित जानकारी साझा की।

Bhilwara : केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का भीलवाड़ा दौरा, हमीरगढ़ हवाई पट्टी का किया अवलोकन

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें