Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : टीम भीलवाड़ा वाकई एक वाइब्रेंट टीम है, प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में जो कार्य किया वह प्रशंसनीय है: निखिल मोहन

बैंक ऑफ बड़ौदा ने किया उत्कर्ष शाखा प्रबंधकों का सम्मान, बिजनेस विद कंप्लायंस पर दिया जोर

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। बैंक ऑफ़ बड़ौदा भीलवाड़ा क्षेत्र द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने एवं वित्तीय वर्ष 2025 26 के व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने वाली शाखाओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंचल कार्यालय जोधपुर महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख निखिल मोहन का औपचारिक स्वागत डॉ. राजेश भाकर क्षेत्रीय प्रमुख एवं उप महाप्रबंधक भीलवाड़ा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। सम्मान समारोह में क्षेत्र की सभी शाखाओं को अलग-अलग श्रेणियों में श्रेष्ठ कार्य करने पर शाखा प्रबंधकों को अंचल प्रमुख निखिल मोहन द्वारा सम्मानित किया गया।

Bhilwara : टीम भीलवाड़ा वाकई एक वाइब्रेंट टीम है, प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में जो कार्य किया वह प्रशंसनीय है: निखिल मोहन

बैंक शाखाओं ने अपनी उत्कृष्ट सेवाओं एवं डिजिटल तकनीक के माध्यम से शाखा के व्यवसाय विकास में निरंतर प्रगति करते हुए वित्तीय वर्ष 2025 -26 के व्यावसायिक लक्ष्यों को हासिल किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख भीलवाड़ा ने शाखाओं की उपलब्धियों से सभी को अवगत करवाया एवं शाखा प्रबंधकों की प्रशंसा करते हुए सभी को आगामी वित्तीय वर्ष 2026 -27 में भी एक नई ऊर्जा के साथ कार्य करते हुए लक्ष्यों को प्राप्त करने एवं नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में अंचल प्रमुख निखिल मोहन ने बैंक अधिकारियों को संबोधित करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि टीम भीलवाड़ा वाकई एक वाइब्रेंट टीम है।

Bhilwara : प्रेमप्रकाश आश्रम में मनाया सद्गुरू स्वामी हरिदास महाराज का 97वां जन्मोत्सव

साथ ही उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में भीलवाड़ा क्षेत्र ने जो कार्य किया वह प्रशंसनीय है। महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख ने अपने वक्तव्य में बताया कि हमें और इनोवेटिव आईडियाज के साथ बैंक के व्यवसाय को आगे ले जाने की आवश्यकता है। बेहतर ग्राहक सेवा के साथ व्यवसाय विकास, एनपीए मैनेजमेंट, प्रोफिटेबिलिटी -अर्थात् बैंक के लाभ के हिस्से में हम सभी बैंकर्स का योगदान होना चाहिए। इस दौरान अधिकारियों को अपनी कार्य कुशलता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया एवं बिजनेस विद कंप्लायंस पर जोर दिया। सम्मान समारोह का समापन उप क्षेत्रीय प्रमुख एवं सहायक महाप्रबंधक अमित टुकड़िया ने किया।

Bhilwara : टीम भीलवाड़ा वाकई एक वाइब्रेंट टीम है, प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में जो कार्य किया वह प्रशंसनीय है: निखिल मोहन

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें