Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : स्वयंसिद्धा, नारी शक्ति अनंता’ मैगजीन का हुआ भव्य विमोचन, महिला उद्यमियों की प्रेरक कहानियों को मिला मंच

लघु उद्योग भारती महिला इकाई के आयोजन में जनप्रतिनिधियों व प्रांत के पदाधिकारयो की रही गरिमामयी उपस्थिति, महिलाओं के आत्मनिर्भरता संदेश को मिला बल

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। लघु उद्योग भारती, भीलवाड़ा महिला इकाई द्वारा प्रकाशित एक विशेष मैगजीन ‘स्वयंसिद्धा नारी शक्ति अनंता’ के विमोचन हेतु भव्य समारोह का आयोजन होटल ओलिवर में किया गया। यह कार्यक्रम महिला उद्यमियों की प्रेरणादायक कहानियों को समाज के सामने लाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद दामोदर अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती, चित्तौड़ प्रांत के अध्यक्ष महेश हुरकट ने की।

मंच पर मुख्य अतिथियों के साथ मुख्य इकाई अध्यक्ष शंभू प्रसाद काबरा, ग्रोथ सेंटर इकाई अध्यक्ष गिरीश काबरा, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी लढा, मैगजीन की संपादक डॉ. प्रियंका मेहता एवं सह-संपादक डॉ. नेहा सब्बरवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह मैगजीन 33 महिला उद्यमियों की प्रेरणास्पद जीवन यात्राओं का संकलन है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भरता एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। मैगजीन की संपादक डॉ. प्रियंका मेहता ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, लेकिन जब उनके संघर्ष और सफलता की कहानियां सामने आती हैं, तो वे समाज की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का सशक्त माध्यम बनती हैं।

Bhilwara : स्वयंसिद्धा, नारी शक्ति अनंता’ मैगजीन का हुआ भव्य विमोचन, महिला उद्यमियों की प्रेरक कहानियों को मिला मंच

सांसद अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को केवल व्यवसाय तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें लोकसभा, विधानसभा और प्रशासनिक सेवाओं तक भी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी और सफलता से ही विकसित भारत 2047 का सपना साकार हो सकेगा। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता और उद्यमिता देश के आर्थिक विकास की मजबूत आधारशिला है। कार्यक्रम के अध्यक्ष महेश हुरकट ने कहा कि यह प्रयास पूरे भारत में लघु उद्योग भारती की किसी भी महिला इकाई द्वारा किया गया प्रथम प्रयास है।

गौमाता को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने हेतु संतों ने चलाया जनजागरण अभियान

उन्होंने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को समाज के विकास का मजबूत आधार बताते हुए इस पहल की प्रशंसा की। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र जाजू, राजकुमार मैलाना, संजीव चिरानिया, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य चंदा मुंदड़ा, रक्षा जैन, रेखा ईनाणी, आशा सोमानी, प्रिया कोठारी, अंजना तोषनीवाल, स्नेहलता मेलाना, शिखा भदादा, वीणा मोदी, राखी राठी, मानकंवर काबरा, ममता चालाना सहित लगभग 50 से अधिक महिला उद्यमियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन रीना डाड द्वारा किया गया। भीलवाड़ा महिला इकाई का यह प्रयास न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने वाला एक प्रेरणादायक कदम भी है।

Bhilwara : स्वयंसिद्धा, नारी शक्ति अनंता’ मैगजीन का हुआ भव्य विमोचन, महिला उद्यमियों की प्रेरक कहानियों को मिला मंच

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें