Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : विद्यार्थी अनुशासन, निरंतर मेहनत व आत्म विश्वास से करे सफलता हासिल: नवीन भदादा

Bhilwara : विद्यार्थी अनुशासन, निरंतर मेहनत व आत्म विश्वास से करे सफलता हासिल: नवीन भदादा

Bhilwara : विद्यार्थी अनुशासन, निरंतर मेहनत व आत्म विश्वास से करे सफलता हासिल: नवीन भदादा

कंचन देवी कॉलेज में उत्साहपूर्वक हुआ फ्रेशर्स डे का आयोजन, मिस्टर फ्रेशर तथा मिस फ्रेशर का किया चयन

Advertisement Box

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) । कंचन देवी कॉलेज में संचालित कंचन देवी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय तथा कंचन देवी कॉलेज ऑफ कम्प्यूटर साइंस में फ्रेशर्स डे का आयोजन हर्ष और उल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करना और उन्हें कॉलेज के वातावरण एवं सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत चेयरपर्सन श्रीमती शिखा भदादा के कर-आर्शीवाद एवं प्रेरक उद्बोधन के साथ हुई। इसके पश्चात डायरेक्टर नवीन भदादा ने विद्यार्थियों को सफलता के लिए अनुशासन, आत्म-विश्वास और निरंतर मेहनत का संदेश देते हुए शुभकामनाएँ दीं। प्रिंसिपल डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि नवप्रवेशित विद्यार्थी नई ऊर्जा और नए सपनों के साथ आए हैं और कॉलेज उनके संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए सदैव तत्पर रहेगा। साथ ही विद्यार्थियों से कॉलेज के नियमों का पालन करने और प्रतिभा के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

 Bhilwara : विद्यार्थी अनुशासन, निरंतर मेहनत व आत्म विश्वास से करे सफलता हासिल: नवीन भदादा

बी.एड विभाग में मिस्टर फ्रेशर का खिताब सात्विक शर्मा और मिस फ्रेशर का खिताब नंदिनी सिसोदिया को प्रदान किया गया। वहीं कंप्यूटर साइंस कॉलेज में मिस्टर फ्रेशर मोहम्मद शाफीन तथा मिस फ्रेशर फ़िज़ा खान चुने गए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में गोविंद बलाई प्रथम रहे, जबकि सिंगल डांस प्रतियोगिता में तनुश्री स्वर्णकार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की वाइस प्रिंसिपल डॉ शबनम कायमखानी एवं समस्त व्याख्यातागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Bhilwara : गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया, की पुष्पांजलि अर्पित

Bhilwara : विद्यार्थी अनुशासन, निरंतर मेहनत व आत्म विश्वास से करे सफलता हासिल: नवीन भदादा

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें