Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष पर विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारिया तेज, विभिन्न टोलियों का गठन

सत्यनारायण ओझा बने संजय नगर बस्ती के अध्यक्ष, घर-घर पीले चावल वितरित कर देगें निमंत्रण

Advertisement Box

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले आगामी विराट हिंदू सम्मेलन की पूर्व तैयारी को लेकर नगर क्रमांक 3 (संजय नगर बस्ती) की एक विशाल बैठक संपन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

Bhilwara : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष पर विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारिया तेज, विभिन्न टोलियों का गठन

बैठक में क्षेत्र के सत्यनारायण ओझा को सर्वसम्मति से नगर क्रमांक 3 संजय नगर बस्ती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही उपाध्यक्ष, संरक्षक और कार्यक्रम समिति के सदस्यों का भी चयन किया गया, जो कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करेंगे। सम्मेलन की सफलता के लिए तय किया गया कि प्रत्येक सनातनी परिवार तक व्यक्तिगत रूप से पहुँच बनाई जाएगी। इसके लिए पीले चावल वितरित कर हर परिवार को इस विराट आयोजन में सम्मिलित होने का भावपूर्ण निमंत्रण दिया जाएगा। कार्यक्रम के सुव्यवस्थित संचालन के लिए अलग-अलग टोलियों का निर्माण कर उनके प्रभारियों की घोषणा की गई। जिसमें मुख्य रूप से धन संग्रह टोली, वरिष्ठ जन सम्मान टोली, प्रतिभा सम्मान टोली, पारंपरिक सांस्कृतिक टोली, साज-सजावट एवं प्रभात फेरी टोली, शामिल हैं।

Bhilwara : लायंस क्लब भीलवाडा सीटी ने की प्राईम प्रोगाम के तहत गो सेवा

बैठक में बैठक में नगर संयोजक कैलाश सुथार, सह संयोजक कैलाश गौड़, कार्यक्रम संयोजक खुशबू शुक्ला सहित प्रहलाद गर्ग, रामस्वरूप गर्ग, केवल सुराणा, सम्पत शर्मा, गणपत शर्मा, प्रहलाद त्रिपाठी, ललित व्यास, धीरज अग्रवाल, रामपाल मंत्री, हिमांशु शुक्ला, सागर पाण्डे, किशन लोहार, रमेश भट्ट, रामगोपाल वैष्णव, नितेश अजमेरा, हरदेव कुमावत, कपिल सुथार, भवानी शंकर वैष्णव, पुष्कर सेन, रघुनाथ सोनी, भगवान सिंह, किशन सेन, महेंद्र कुमावत एवं बड़ी संख्या में महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रहीं। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने विचार साझा किए और संकल्प लिया कि शताब्दी वर्ष का यह सम्मेलन क्षेत्र में हिंदू गौरव और एकता का प्रतीक बनेगा।

Bhilwara : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष पर विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारिया तेज, विभिन्न टोलियों का गठन

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें