Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : उपभोक्ता कल्याण समिति के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

Bhilwara : उपभोक्ता कल्याण समिति के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों ने ली शपथ
Bhilwara : उपभोक्ता कल्याण समिति के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों ने ली शपथ, उपभोक्ता हितों की रक्षा का लिया संकल्प

भीलवाड़ा में गरिमामय समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान, जनजागरण और संगठन विस्तार पर रहा जोर

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) : उपभोक्ता कल्याण समिति, राजस्थान के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों का संयुक्त शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह निजी रिसोर्ट में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।

Advertisement Box

समारोह में प्रदेश एवं जिला स्तर के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने उपभोक्ता हितों की रक्षा, जन-जागरूकता बढ़ाने तथा संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में सदस्यों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष अधिवक्ता अशोक जैन एवं प्रदेश महामंत्री अधिवक्ता जितेंद्र कुमार मारू ने की। समारोह के संरक्षक एवं जिला अभिभाषक संस्था के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कचौलिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीण जैन तथा डिप्टी एसपी शिल्पा जैन ने शिरकत की।

विशिष्ट अतिथियों में बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, पूर्व बार अध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश तेली, रेवेन्यू बार अध्यक्ष सतीश मनोहर बुनकर एवं प्रताप सिंह मौजूद रहे। समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सामूहिक वंदे मातरम् गायन के साथ हुआ।

इसके पश्चात प्रदेश संगठन मंत्री पंकज हेमराजानी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि नवनियुक्त प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई। सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा उन्हें नियुक्ति-पत्र भी प्रदान किए गए।

प्रदेश महामंत्री अधिवक्ता जितेंद्र कुमार मारू ने संस्था की गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि उपभोक्ता अधिकारों के प्रति समाज में व्यापक जागरूकता लाना समिति की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बदलते समय में उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों और कानूनी संरक्षण की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से समिति प्रदेशभर में जागरूकता अभियान चलाएगी।

बैठक के दौरान विभिन्न पदाधिकारियों ने उपभोक्ताओं से जुड़े मुद्दों, बाजार में बढ़ती अनियमितताओं, उपभोक्ता शोषण तथा शिकायतों के त्वरित समाधान जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। इन सुझावों पर विस्तृत चर्चा कर आगामी कार्ययोजना तैयार की गई, जिससे संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रदेशाध्यक्ष अधिवक्ता अशोक जैन ने कहा कि समिति का मूल उद्देश्य प्रत्येक उपभोक्ता को उसके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता शोषण के विरुद्ध प्रभावी आवाज़ उठाना, जरूरतमंद उपभोक्ताओं को न्याय दिलाना तथा संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जिले तक मजबूत करना समिति की सर्वाेच्च प्राथमिकता रहेगी।

Bhilwara : महंत मोहन शरण शास्त्री के सानिध्य में श्री निंबार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट की जिला महिला कार्यकारिणी का गठन

उन्होंने आगामी जन-जागरूकता अभियानों, विधिक परामर्श शिविरों एवं संगठन विस्तार की योजनाओं की भी जानकारी दी। समारोह का संचालन रागिनी गुप्ता ने प्रभावी ढंग से किया, जबकि अंत में प्रदेश महामंत्री अधिवक्ता जितेंद्र कुमार मारू ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष अधिवक्ता अशोक जैन, प्रदेश महामंत्री अधिवक्ता जितेंद्र कुमार मारू, महिला प्रदेशाध्यक्ष संगीता अग्रवाल, युवा प्रदेशाध्यक्ष अनिल पारीक, अधिवक्ता सूर्य प्रकाश सरगरा, जिला अध्यक्ष राजेश पाटनी, जिला महासचिव कमलेश बोडाना, महिला युवा प्रदेशाध्यक्ष निशा कंवर गोड, प्रदेश सचिव अधिवक्ता पीरू सिंह गोड सहित अनेक पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की।

Bhilwara : उपभोक्ता कल्याण समिति के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

समारोह में सुभाष दुधानी, शर्मिला मारू, अरविंद जैन, रेणु जैन, रागिनी गुप्ता, राजकुमार पाटनी, पवन अग्रवाल, सुनीता राठौड़, जिला महिला अध्यक्ष अनीता आर्य, रश्मि श्रीवास्तव, बालमुकुंद मोदी, रेणु अग्रवाल, तृतु निमोदिया, संतोष लोहिया, मधु विजयवर्गीय, राकेश जागेटिया सहित प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित रहे।

Bhilwara : उपभोक्ता कल्याण समिति के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों ने ली शपथ
Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें