Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : प्रदेश एवं जिला माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा नागौरी गार्डन माहेश्वरी भवन में बुक बैंक का शुभारम्भ

बुक बैंक जरूरत मंद विद्यार्थियों की जरूरत पूरी करेगा: ममता मोदानी

Advertisement Box

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल)। दक्षिणी राजस्थान प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वाधान में जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा नागौरी गार्डन स्थित माहेश्वरी भवन में बुक बैंक की स्थापना की गई। जिसका शुभारम्भ राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी द्वारा किया गया। इस दौरान मोदानी ने कहा की बुक बैंक जरूरत मंद विद्यार्थियों की जरूरत पूरी करेगा। पुस्तकें ही मनुष्य की सच्ची और अच्छी मित्र होती हैं।

Bhilwara : प्रदेश एवं जिला माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा नागौरी गार्डन माहेश्वरी भवन में बुक बैंक का शुभारम्भ

प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा ने बताया कि इस बुक बैंक को खोलने का मुख्य उद्देश्य आज के परिवेश में जहां समाज की जरूरत मंद अध्ययन रत बालिकाओं के लिए उनके कैरियर को प्रोत्साहन देने के लिए इस बैंक को स्थापित किया गया है। छोटे घर या संयुक्त परिवार होने के कारण पढ़ने के लिए सही वातावरण नहीं मिल पाता हैं वे यहां आकर एकांत में आकर वे अपनी पढाई को सुचारू रूप से चला सकती हैं। जिला अध्यक्ष प्रीति लोहिया ने बताया की बुक बैंक मे माहेश्वरी समाज संपत्ति ट्रस्ट का विशेष सहयोग रहेगा।

Bhilwara : समाज में अनूठी मिसाल, दूल्हे ने लौटाए टीके में रखे 11 लाख, पिता बोले-बहू ही सबसे बड़ा धन

इसको हर रोज संगठन की सदस्याओं की देख रेख में संचालित किया जाएगा। मुख्य प्रभारी निशा सोनी ने बताया कि इसका चालु होने का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक का रहेगा तथा आगे आवश्यकता अनुसार इसको बढ़ाया जाएगा। जिला सचिव भारती बाहेती ने बताया कि इस अवसर पर संपत्ति ट्रस्ट के रमेश राठी, अशोक काबरा, कैलाश मूंदड़ा, सुरेश कोगटा, प्रदेश उपाध्यक्ष अंकिता राठी, नगर अध्यक्ष सुमन सोनी, नगर सचिव सोनल माहेश्वरी, मोना डाड, निशा काकाणी, मधु लड्डा, ऊषा पटवारी, राधा न्याति, आशा माहेश्वरी सहित कई महिला सदस्याए उपस्थित रही।

Bhilwara : प्रदेश एवं जिला माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा नागौरी गार्डन माहेश्वरी भवन में बुक बैंक का शुभारम्भ

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें