Bhilwara : भाविप आजाद शाखा का सेवा प्रकल्प, पक्षी परिंडा एवं गोमाता जल टंकियों का निःशुल्क वितरण
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भारत विकास परिषद आजाद शाखा द्वारा सेवा प्रकल्प के अंतर्गत रविवार को सिद्धबली बालाजी मंदिर, लव गार्डन रोड पर परिषद सदस्यों के सहयोग से पक्षियों एवं गोमाता के लिए शुद्ध पेयजल व्यवस्था हेतु पानी की टंकियों का निःशुल्क वितरण किया गया।

Bhilwara : बद्री विशाल के जयकारों से गुंजायमान रहा मंदिर, धूमधाम से मनाया गया पाटोत्सव
इस जनहितकारी अभियान में सचिव प्रशांत खटोड़ ने बताया कि परिषद द्वारा 500 पक्षी परिंडे एवं 100 गोमाता जल टंकियों का निःशुल्क वितरण किया जाना प्रस्तावित है, जिसमे से आज 100 परेन्डे और 25 टंकियां आज निशुल्क वितरित की गई, ताकि भीषण गर्मी के मौसम में पक्षियों एवं गौवंश को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। कार्यक्रम में विनोद कोठारी, राधेश्याम पोरवाल, योगेश हेड़ा, अजय कोठारी, गौरव काबरा, विनोद राठी, नवीन जागेटिया, दीपक समदानी, आशीष लएा, राकेश सोमानी, आशीष झंवर, विष्णु प्रसाद समदानी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम प्रभारी सुमित नुवाल, पदम कुमार जैन एवं अजय सोनी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। महिला कार्यकर्ताओं में विजय लक्ष्मी समदानी, विजया सोमानी, आरती खटोड, अदिति लढा, मीनू सोमानी, रेखा सोमानी, कल्पना सोनी, डिम्पल सोनी, एवं संगीता जागेटिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Bhilwara : भाविप आजाद शाखा का सेवा प्रकल्प, पक्षी परिंडा एवं गोमाता जल टंकियों का निःशुल्क वितरण




















