Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : एमजी चिकित्सालय में वेतन विवाद को मिला विराम अधीक्षक डॉ. अरुण गोड़ ने मानवीय दृष्टिकोण से किया समाधान

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। महात्मा गांधी चिकित्सालय में पिछले तीन माह से लंबित वेतन विवाद का समाधान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण गोड़ की सूझबूझ और संवेदनशीलता से हो गया।

Advertisement Box

Bhilwara : एमजी चिकित्सालय में वेतन विवाद को मिला विराम अधीक्षक डॉ. अरुण गोड़ ने मानवीय दृष्टिकोण से किया समाधान

राजस्थान नर्सेज यूनियन के जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट के नेतृत्व में बुधवार दोपहर 1 बजे सभी नर्सिंग कार्मिक अचानक अपना कार्य छोड़कर अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और आरवीआरएस मेडिकल कॉलेज के 86 नर्सिंग कर्मचारियों के पिछले तीन माह से लंबित वेतन की मांग को लेकर अड़ गए। कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि “वेतन या काम, दोनों में से एक ही होगा।” स्थिति की गंभीरता को समझते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण गोड़ ने तत्काल पहल की और एक माह का वेतन शीघ्र जारी करवाने पर सहमति बनाई। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के अकाउंटेंट से भी चर्चा कर वेतन आहरण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराने के पुख्ता इंतजाम किए।

Bhilwara : उपभोक्ता मामलात विभाग ने पेट्रोल कम देने पर किया नोजल सील, भीलवाड़ा पेट्रोलियम डीलर्स सोसायटी ने जताया विरोध

इसके साथ ही यूनियन पदाधिकारियों के लंबित सरेंडर और एरियर के मुद्दे पर भी डॉ. गौड़ ने आश्वासन दिया कि इसके लिए बजट की मांग कर दी गई है। वेतन वितरण के बाद यदि बजट उपलब्ध रहता है तो एरियर और सरेंडर का भुगतान भी जल्द कराया जाएगा। जिला प्रवक्ता गिरिराज लढा ने बताया कि सभी मेडिकल कॉलेज नर्सिंग कर्मियों ने चिकित्सा अधीक्षक और राजस्थान नर्सेज यूनियन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष ललित जीनगर, उपाध्यक्ष करण सिंह सिसोदिया सहित कई पदाधिकारी व नर्सेजकर्मी उपस्थित रहे।

Bhilwara : एमजी चिकित्सालय में वेतन विवाद को मिला विराम अधीक्षक डॉ. अरुण गोड़ ने मानवीय दृष्टिकोण से किया समाधान

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें