Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : राजस्थान बेडमिन्टन संघ के चुनाव निर्विरोध हुए सम्पन्न, केन्द्रीय मंत्री शेखावत दुबारा अध्यक्ष

Bhilwara : राजस्थान बेडमिन्टन संघ के चुनाव निर्विरोध हुए सम्पन्न, केन्द्रीय मंत्री शेखावत दुबारा अध्यक्ष

केके शर्मा सचिव व जाकिर हुसैन बने कोषाध्यक्ष, 25 जिलों के पदाधिकारी रहे मौजूद

Advertisement Box

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) :  राजस्थान बेडमिन्टन संघ के चुनाव भीलवाडा शहर स्थित निजी होटल में सम्पन्न हुए जिसमें भारत सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत दुबारा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये। तथा इसी के साथ सचिव पद पर केके शर्मा और कोषाध्यक्ष पद पर जाकिर हुसैन निर्विरोध चुने गये।

निर्वाचन अधिकारी लाजपत आचार्य ने बताया कि राजस्थान बेडमिन्टन संघ के चुनाव में दोपहर 12.00 बजे सभी पदों के लिये एक-एक आवेदन आने के कारण निर्विरोध सम्पन्न हुए। जिसमें भारत सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत दुबारा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये। तथा इसी के साथ सचिव पद पर केके शर्मा और कोषाध्यक्ष पद पर जाकिर हुसैन निर्विरोध चुने गये।

यह चुनाव भारतीय बेडमिन्टन संघ के संयुक्त सचिव एवं पूर्व नेषनल खिलाड़ी अनिल चोगले पर्यवेक्षक तथा जिला खेल अधिकारी हेमेन्द्रसिंह राणावत पर्यवेक्षक राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, राजस्थान ओलम्पिक संघ के पर्यवेक्षक रतनलाल शर्मा की मौजूदगी में सम्पन्न हुये।

सहायक निर्वाचन अधिकारी जगदीश शर्मा ने बताया कि चार वर्षीय चुनाव जनरल आमसभा में आयोजित हुऐ जिसमें उपाध्यक्ष कमल भंडारी, मनोज दासोत, राजेश गुप्ता, संजय फतेहपुरिया, नारायणदास पुरोहित, नरेन्द्र खिलेरी, संयुक्त सचिव रेणु लवानिया के साथ ही दिनेश दिनकर, चन्द्रेश शर्मा, गोविन्द स्वामी, मनीश कुमार, ममता आर्य एक्जूकेटिव सदस्य के रूप में निर्विरोध चुने गये।

Bhilwara : महेश नवमी महोत्सव: कैरम व टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन, समाजजनों में दिखा उत्साह

सचिव केके शर्मा ने बताया कि शेष बचे हुए समस्त जिला संघों के सचिव विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये गये। इसी प्रकार सलेक्षन कमेटी के चेयरमैन पद पर जेपी भट्ट को मनोनीत किया गया।

Bhilwara : राजस्थान बेडमिन्टन संघ के चुनाव निर्विरोध हुए सम्पन्न, केन्द्रीय मंत्री शेखावत दुबारा अध्यक्ष

आयोजित हुई आमसभा में चूनसिंह भाटी, लोकेश सोनी, विजयसिंह शक्तावत, जेपी भट्ट, अमित शर्मा, अभिषेक शर्मा, जाकिर हुसैन, अनिल पारीक, नीलकमल जैन, दीपक सिंह, गुरूदत्त शर्मा, दिनेष बंसल, राकेष पोराणिक, राजीव द्विवेदी, हीरालाल रेगर, विनीत शर्मा, दारा सिंह, भूपेन्द्रसिंह पंवार सहित राजस्थान के करीब 25 जिलों के पदाधिकारी मौजूद थे। चुनाव के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण व दुपट्टे से स्वागत अभिनंदन किया गया। अंत में सचिव शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Bhilwara : राजस्थान बेडमिन्टन संघ के चुनाव निर्विरोध हुए सम्पन्न, केन्द्रीय मंत्री शेखावत दुबारा अध्यक्ष

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें