Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : बजरी लीज धारक मैसर्स श्री मांगीलाल बिश्नोई द्वारा 21 हजार पौधों का रोपण शुरू

Bhilwara : बजरी लीज धारक मैसर्स श्री मांगीलाल बिश्नोई द्वारा 21 हजार पौधों का रोपण शुरू

Bhilwara : बजरी लीज धारक मैसर्स श्री मांगीलाल बिश्नोई द्वारा 21 हजार पौधों का रोपण शुरू

भीलवाड़ा में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, आकोला सरपंच शिवलाल जाट एवं जीवाखेड़ा के शोभालाल जाट का विशेष सहयोग

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल)। जिले में राजस्थान की पहली ऐसी पहल देखने को मिल रही है, जहां बजरी लीज धारक द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है। बनास नदी के ब्लॉक बीजे-03 के बजरी लीज धारक मैसर्स श्री मांगीलाल बिश्नोई द्वारा पर्यावरण कंप्लायंस के तहत आसपास की पंचायतों में 21,000 छायादार एवं फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत आकोला ग्राम पंचायत एवं जीवाखेड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र को शामिल किया गया है।

Advertisement Box

Bhilwara : बजरी लीज धारक मैसर्स श्री मांगीलाल बिश्नोई द्वारा 21 हजार पौधों का रोपण शुरू

वर्तमान में अकोला ग्राम पंचायत के खजीना गांव में सवाईपुर-मांडलगढ़ हाईवे पर 11 हेक्टेयर क्षेत्र में “सघन वन (मियावाकी)” पद्धति के तहत पौधारोपण कार्य प्रारंभ किया गया है। इस संबंध में नरेश बिश्नोई ने बताया कि लीज धारक द्वारा पूरे क्षेत्र में पहले तारबंदी करवाई गई है। इसके बाद आसपास की गौशालाओं से देसी खाद एवं नारियल के छिलके खरीदकर मिट्टी में मिलाया गया है, जिससे कम पानी में भी पौधों की बेहतर वृद्धि सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा अकोला ग्राम पंचायत के अकोला गांव में बनास नदी के किनारे तेजाजी मंदिर प्रांगण में 1.79 हेक्टेयर क्षेत्र में भी तारबंदी कर पौधारोपण किया जा रहा है। वहीं जीवाखेड़ा ग्राम पंचायत के चांदगढ़ गांव में बनास नदी के तट पर लगभग 11 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधे लगाए जाने की योजना है।

Bhilwara : महाराणा कुम्भा ट्रस्ट के चुनाव संपन्न, 465 सदस्यों ने किया मतदान, 31 ट्रस्टी हुए निर्वाचित

यह संपूर्ण कार्य चारागाह विकास योजना के तहत किया जा रहा है, जिससे न केवल हरित क्षेत्र का विकास होगा, बल्कि भूजल स्तर में वृद्धि भी होगी। साथ ही फलदार पौधों के रोपण से ग्रामीणों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और उनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी। इस पर्यावरणीय पहल को सफल बनाने में आकोला ग्राम पंचायत के सरपंच शिवलाल जाट एवं जीवाखेड़ा ग्राम पंचायत के शोभालाल जाट का विशेष सहयोग रहा, जिनके समन्वय से पौधारोपण कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है। राजस्थान में इस प्रकार की यह पहली पहल मानी जा रही है, जो प्रदेश के अन्य लीज धारकों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बनेगी और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मजबूत संदेश देगी।

Bhilwara : बजरी लीज धारक मैसर्स श्री मांगीलाल बिश्नोई द्वारा 21 हजार पौधों का रोपण शुरू

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें