Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन और गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए आमुखीकरण कार्यक्रम

Bhilwara : स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन और गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए आमुखीकरण कार्यक्रम

Bhilwara : स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन और गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए आमुखीकरण कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक : डॉ.प्रदीप कटारिया

गुलाबपुरा में एएनएम-सीएचओ की एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न, ग्रामीणों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के दिये निर्देश

Advertisement Box

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) । पुर्नस्थापना योजना के तहत गुलाबपुरा एवं शाहपुरा ब्लॉक की लगभग 10 ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को सुलभ व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, गुलाबपुरा में एएनएम एवं सीएचओ की एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने स्वास्थ्य कार्मिकों को स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली, स्वास्थ्य सर्वे और सेवा वितरण से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए। कार्यशाला में जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. प्रदीप कटारिया ने विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए एएनएम एवं सीएचओ को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नियमित सर्वे कर आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित करें।

Bhilwara : स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन और गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए आमुखीकरण कार्यक्रम

उन्होंने बताया कि यह सर्वे नवंबर माह के अंत से प्रारंभ होगा, जिसमें लंबी अवधि से बीमार व्यक्तियों तथा अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित लोगों को चिन्हित कर उचित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकेश गुर्जर के निर्देशानुसार, गुलाबपुरा एवं शाहपुरा ब्लॉक की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए यह कार्यशाला आयोजित की गई।

Bikaner : उचित मूल्य दुकान आवंटन: 25 और 26 को होंगे साक्षत्कार

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन और गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए समय-समय पर ऐसे आमुखीकरण कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं, ताकि जमीनी स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश मिलते रहें और वे सेवाएं प्रभावी रूप से प्रदान कर सकें। कार्यशाला में जिला कार्यक्रम प्रबंधक योगेश वैष्णव, डीपीसी-एनसीडी सुमित श्रीमाली, बीसीएमओ डॉ. सौरभ कुमार, बीपीओ शेखर शर्मा सहित संबंधित क्षेत्रों की एएनएम एवं सीएचओ उपस्थित रहे।

Bhilwara : स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन और गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए आमुखीकरण कार्यक्रम

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें