Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन (पश्चिमी राजस्थान) की भीलवाड़ा इकाई द्वारा बैठक आयोजित

Bhilwara : अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन (पश्चिमी राजस्थान) की भीलवाड़ा इकाई द्वारा बैठक आयोजित

Bhilwara : अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन (पश्चिमी राजस्थान) की भीलवाड़ा इकाई द्वारा बैठक आयोजित

सरिता बेरिया अध्यक्ष, पायल अग्रवाल महामंत्री मनोनीत

Advertisement Box

जिला कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही ’गेट-टुगेदर’ में आगामी प्रोजेक्ट्स पर हुई चर्चा

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन (पश्चिमी राजस्थान) की भीलवाड़ा इकाई द्वारा सोमवार को ’द तमिल भवन’ में एक भव्य गेट-टुगेदर और बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन की आगामी सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई और जिला स्तर पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई।

Bhilwara : अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन (पश्चिमी राजस्थान) की भीलवाड़ा इकाई द्वारा बैठक आयोजित

समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रूपा परसरामपुरिया और महामंत्री नूतन सिंगला ने संगठन का विस्तार करते हुए भीलवाड़ा जिले की नई श्रृंखला के लिए सरिता बेरिया को अध्यक्ष और पायल अग्रवाल को महामंत्री के पद पर मनोनीत किया। नई कार्यकारिणी ने समाज सेवा और संगठन की मजबूती के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। बैठक में मानव जीवन कल्याण हेतु आगामी प्रोजेक्ट्स पर विस्तार से चर्चा की गई।

Shri dungargarh : राजस्थान में अब ‘फिट और शिक्षित’ जनप्रतिनिधियों की मांग

पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में संगठन द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न सामाजिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। बैठक के साथ-साथ महिलाओं के लिए एक विशेष ’गेट-टुगेदर’ का आयोजन भी हुआ, जिसमें हंसी-मजाक, रोचक गेम्स और सरप्राइज़ गिफ्ट्स ने समां बांध दिया। स्वादिष्ट भोजन और सांस्कृतिक मनोरंजन ने सभी सदस्यों के उत्साह को दोगुना कर दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वंदना अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, गुणमाला अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, आशा दुदावत, वर्षा मित्तल, जया अग्रवाल, संगीता मानसिंहका, सपना अग्रवाल, सीमा निमोदिया, उषा अग्रवाल, संध्या अग्रवाल और बीना अग्रवाल सहित कई सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

Bhilwara : अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन (पश्चिमी राजस्थान) की भीलवाड़ा इकाई द्वारा बैठक आयोजित

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें