Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : माली समाज ने की महात्मा ज्योतिबा फूले की 135वीं पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Bhilwara : माली समाज ने की महात्मा ज्योतिबा फूले की 135वीं पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Bhilwara : माली समाज ने की महात्मा ज्योतिबा फूले की 135वीं पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, विचार गोष्ठी का किया आयोजन

मनुष्य को तन-मन व धन से धर्म और समाज की सेवा करनी चाहिए: पूर्व पार्षद ऊंकार माली

Advertisement Box

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल)। भारत के महान समाज सुधारक व शिक्षा के क्षैत्र में क्रांति के जनक महात्मा ज्योतिबा फूले की 135वीं पुण्यतिथि के अवसर पर माली समाज महात्मा ज्योतिबा फूले सेवा संस्थान के तत्वाधान में नेहरू रोड़ स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले सर्किल पर महात्मा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। संस्था के सचिव एडवोकेट राजकुमार माली ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फूले की पुण्यतिथि के अवसर पर बड़ी तादाद में माली समाज ने महात्मा फूले को पुष्पांजलि अर्पित कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। एडवोकेट राजकुमार माली ने कहा की ज्योतिबा फूले भारत मंे सामाजिक सुधार व शिक्षा के साथ बालिका शिक्षा के क्षैत्र में अलख जगाकर क्रान्ति का आगाज किया। जिसके परिणामस्वरूप आज हर पिछड़ा वर्ग मे बच्चे व बालिका में शिक्षा के क्षैत्र में होड़ मची हुई है।

Bhilwara : माली समाज ने की महात्मा ज्योतिबा फूले की 135वीं पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

संस्था के पूर्व अध्यक्ष सोहनलाल रागस्या ने कहा कि यह संस्था 1990 से ही भीलवाड़ा जिले में महात्मा फूले के विचार का, शिक्षा का प्रचार-प्रसार किया, जिसके बदौलत आज हर गांव-ढ़ाणी में महात्मा ज्योतिबा फूले को याद किया जाता है। समाज के पूर्व पार्षद ऊंकार माली ने कहा कि मनुष्य को तन-मन व धन से धर्म और समाज की सेवा करनी चाहिए। सच्चा समाज-सेवक वह है जो बिना किसी स्वार्थ के और पूरी निष्ठा व लगन से समाज की भलाई के लिए काम करता है।सामाजिक कुरीतियों को हटाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। समाजसेवा के कार्य के लिए सबसे पहले घर से शुरुआत करें। समाज में कोई बालिका शिक्षा से वंचित नहीं रहे।

Bikaner : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025: तीसरे दिन भी हुए रोचक मुकाबले

इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नन्दलाल सोपुरिया, ऊंकार माली, बंशीलाल मोरी, संस्था के अध्यक्ष बद्रीलाल पारेता, माली सैनी महासभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन सोपरिया, माली युवा संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण उर्फ बबलु सोपरिया, माली समाज  ट्रस्ट भीलवाड़ा के अध्यक्ष दिनेश कुमार माली, पूर्व अध्यक्ष दौलत माली, पार्षदा सपना माली, सागर माली, महात्मा ज्योति फूले सब्जी मण्डी भीलवाड़ा के अध्यक्ष मथुरालाल माली, मदनलाल माली, एडवोकेट छोटूलाल माली, सुमित माली, नवीन कुमार माली, मिट्ठूलाल सतरावला, नानुराम गढ़वाल, नानुराम रागस्या, मीडिया प्रभारी माणकचन्द सांखला, रोशन गढ़वाल, सत्यनारायण गढ़वाल, राकेश मोरी, समाज के भामाशाह राजेन्द्र तुन्दवाल, लालाराम माली सहित सैकड़ों समाजजन उपस्थित थे।

Bhilwara : माली समाज ने की महात्मा ज्योतिबा फूले की 135वीं पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें