Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : लायंस क्लब रीजन 4 कॉन्फ्रेंस ‘संकल्प 2026’ का भव्य आयोजन

Bhilwara : लायंस क्लब रीजन 4 कॉन्फ्रेंस ‘संकल्प 2026’ का भव्य आयोजन

Bhilwara : लायंस क्लब रीजन 4 कॉन्फ्रेंस ‘संकल्प 2026’ का भव्य आयोजन, वरिष्ठ लायंस मेंबर्स को मिला विशेष सम्मान

जरूरतमंद लोगों की मदद करके निरंतर समाज सेवा के कार्यों में योगदान दे रहा है लायंस क्लब: लायन वी.के. लूथरा

Advertisement Box

सेवा, नेतृत्व और सामाजिक उत्थान के संकल्प के साथ जुटे क्षेत्र भर के लायंस सदस्य

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। लायंस क्लब जरूरतमंद लोगों की मदद करके निरंतर समाज सेवा के कार्यों में योगदान दे रहा है। “संकल्प 2026” केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करने का एक मजबूत प्रयास है। लायंस क्लब का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुँचाना है और इसके लिए सभी सदस्यों का समर्पण अत्यंत आवश्यक है।

यह बात पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन वी.के. लूथरा (पटना), ने लायंस क्लब रीजन 4 द्वारा आयोजित रीजन कॉन्फ्रेंस ’संकल्प 2026’ के समारोह को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने सभी सदस्यों से आह्वान किया कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में लायनिज्म की सेवा भावना, नेतृत्व और समाज के प्रति जिम्मेदारी पर प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए।

Bhilwara : लायंस क्लब रीजन 4 कॉन्फ्रेंस ‘संकल्प 2026’ का भव्य आयोजन

इससे पूर्व लायंस क्लब रीजन 4 द्वारा आयोजित रीजन कॉन्फ्रेंस ’संकल्प 2026’ का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ। रीजन कॉन्फ्रेंस ’संकल्प 2026’ ने सभी सदस्यों में सेवा, समर्पण और नेतृत्व की नई ऊर्जा का संचार किया। इस सम्मेलन में 300 से अधिक लायंस सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि रही। की-नोट स्पीकर के रूप में लायन विष्णु बाजोरिया (कोलकाता) पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर ने अपने अनुभव साझा करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संदेश दिया। वहीं गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में लायन दिलीप तोषनीवाल (पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 3233 ई-2) एवं लायन निशांत जैन (वीडीजी) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

रीजन चेयरमैन एमजेएफ लायन विनोद सिंघवी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए लायनिज्म की सेवा भावना को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने रीजन के वरिष्ठ लायंस मेंबर्स को विशेष सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान सेवा गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर चर्चा के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले लायंस सदस्यों को सम्मानित किया गया। प्रोग्राम कन्वीनर लायन अजय अग्रवाल ने बताया कि वर्ष भर की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए एडवोकेट लायन पवन पंवार को ’लायन ऑफ द रीजन’ सम्मान प्रदान किया गया। इसके साथ ही बेस्ट क्लब के रूप में लायंस क्लब भीलवाड़ा को सम्मानित किया गया।

Bhilwara : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने की माता कात्यायनी देवी की पूजा-अर्चना

विभिन्न श्रेणियों में भी उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान प्रदान किए गए, जिनमें प्लैटिनम जोन चेयरमैन लायन अंजली नैनावटी एवं लायन चांदमल सोमानी, प्लैटिनम प्रेसिडेंट लायन अनिल गग्गड़, डायमंड प्रेसिडेंट लायन अभिषेक खजांची, प्लैटिनम सेक्रेटरी राजेश ढाका, डायमंड सेक्रेटरी हनुमान अग्रवाल तथा प्लैटिनम ट्रेजरर लायन पुरुषोत्तम परियानी शामिल रहे। आईटी टीम के लायन चन्द्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि इस वर्ष डिस्ट्रिक्ट में पहली बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई, जिससे रिकॉर्ड भागीदारी संभव हो सकी। होस्ट क्लब लायंस क्लब भीलवाड़ा प्रताप द्वारा वर्तमान समय की सबसे बड़ी समस्या ’मोबाइल की लत’ के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु बैनर एवं तख्तियों के माध्यम से प्रभावी संदेश दिया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन लायन सीए नवीन वागरेचा द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न क्लबों से आए लायंस सदस्यों, पदाधिकारियों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।        Regards

Pankaj Porwal

9414111390,9587462200

Bhilwara : लायंस क्लब रीजन 4 कॉन्फ्रेंस ‘संकल्प 2026’ का भव्य आयोजन

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें