Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : काशवी सोडानी के नए म्यूजिक एल्बम मत कर माया को अभिमान का हुआ गरिमामय विमोचन

Bhilwara : काशवी सोडानी के नए म्यूजिक एल्बम मत कर माया को अभिमान का हुआ गरिमामय विमोचन

Bhilwara : काशवी सोडानी के नए म्यूजिक एल्बम मत कर माया को अभिमान का हुआ गरिमामय विमोचन

भजन संध्या में गूंजी काशवी की सुरीली आवाज, पूज्य राधा कृष्ण जी महाराज ने लॉन्च किया भजन एल्बम

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भक्ति, शक्ति और नन्ही प्रतिभा के संगम ने शहर के कुमुद विहार को भक्तिमय कर दिया। अवसर था पूज्य गोवत्स श्री राधा कृष्ण जी महाराज की भव्य भजन संध्या का, जहाँ विश्व रिकॉर्ड धारक मात्र 6 वर्षीय बालिका काशवी सोडानी के नए म्यूजिक एल्बम मत कर माया को अभिमान का गरिमामय विमोचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूज्य महाराज ने अपने कर-कमलों से इस भजन को लॉन्च किया और काशवी की विलक्षण प्रतिभा की सराहना करते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद प्रदान किया। लॉन्चिंग समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति, संगीतकार मौजूद रहे, जिन्होंने काशवी के इस भक्तिमय प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। यह भजन अब सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और म्यूजिक चैनल्स पर श्रोताओं के लिए उपलब्ध है। काशवी की इस अद्भुत यात्रा में उनके माता-पिता और परिवारजन का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने काशवी की प्रतिभा को पहचाना और उसे सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। परिवार के संस्कारों से ही 2 वर्ष की उम्र में ही काशवी को संस्कृत के शलोक व भजन याद होने लग गए थे।

Bhilwara : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने कराया कन्याओं को भोजन

मधुर आवाज में जीवन का दर्शन

अपनी छोटी सी उम्र में अपनी गायकी से दुनिया को मंत्रमुग्ध करने वाली काशवी, जो पहले ही अपना नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा चुकी हैं, अब एक गहरे आध्यात्मिक संदेश के साथ सामने आई हैं। भजन की पंक्तियाँ ना तेरा है न तेरा था, फिर किस बात का मान, मिट्टी में मिल जाना है, मत कर माया को अभिमान, मानवीय अहंकार को त्याग कर सादगी और भक्ति मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। इस भजन के माध्यम से नन्ही बिटिया ने जीवन की शाश्वत सच्चाई को अपनी सुरीली आवाज में पिरोया है। भजन की वीडियो प्रस्तुति को और भी खास बनाने के लिए इसकी संपूर्ण शूटिंग मांडलगढ़ के ऐतिहासिक स्थलों, त्रिवेणी संगम और पुर के आसपास के सुंदर क्षेत्रों में की गई है। दृश्यों में आध्यात्मिकता और सादगी का अनूठा संगम देखने को मिलता है। इस एल्बम का निर्देशन नवीन राव, संगीत संयोजन निक सिंह और सिनेमाटोग्राफी दीपक पंवार द्वारा की गई है।

Bhilwara : काशवी सोडानी के नए म्यूजिक एल्बम मत कर माया को अभिमान का हुआ गरिमामय विमोचन

उपलब्धियों का लंबा सफर

सुपरटैलेंटेड किड के नाम से पहचानी जाने वाली काशवी सोडानी ने अब तक वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन), इंडियाज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया प्राउड अवार्ड जैसे प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किए हैं। हाल ही में 78वें स्वाधीनता दिवस पर उन्हें जिला स्तर पर राज्य मंत्री, कलेक्टर, सांसद एवं विधायक द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।

Bhilwara : काशवी सोडानी के नए म्यूजिक एल्बम मत कर माया को अभिमान का हुआ गरिमामय विमोचन

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें