Bhilwara : “कॉन्शस ब्यूटी पर जीतो लेडीज़ विंग का सेमिनार, नैतिकता और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक”
जीतो भीलवाड़ा लेडीज़ विंग द्वारा “कॉन्शस ब्यूटी: नैतिकता, स्वास्थ्य और अहिंसा” विषय पर जागरूकता सेमिनार आयोजित
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल )। जीतो भीलवाड़ा लेडीज़ विंग द्वारा “सक्षम”प्रकल्प के अंतर्गत “कॉन्शस ब्यूटी नैतिकता, स्वास्थ्य और अहिंसा” विषय पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन गुरुवार को दोहपर मे चौधरी डांगी, जीतो हाउस में हुआ।
कार्यक्रम की प्रारंभ में नवकार महामंत्र के मंगलाचरण से हुई। चेयरपर्सन नीता बाबेल ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए आयोजन की भूमिका रखी। अमिता बाबेल ने मुख्य वक्ता सीए ध्रुव गोखरू (लेखक एवं जीआईआर नेचुरल तथा धर्मा सिम्प्लीफाइड के संस्थापक) का परिचय प्रस्तुत किया।

मुख्य वक्ता ध्रुव गोखरू ने दैनिक उपयोग में आने वाले ब्यूटी एवं पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स में छिपे नॉन-वेज तत्वों और हानिकारक केमिकल्स के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अनजाने में उपयोग किए जा रहे कई उत्पाद न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं, बल्कि अहिंसा के सिद्धांतों के भी विपरीत हैं।
सेमिनार का उद्देश्य आमजन को जागरूक करना रहा, ताकि वे स्किनकेयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स के चयन में सजग रहें तथा अहिंसा, स्वास्थ्य और जागरूक जीवनशैली के अनुरूप निर्णय ले सकें।
Bhilwara : मोबाइल स्मार्ट है, लेकिन उससे भी अधिक आवश्यक है कि उपयोगकर्ता स्मार्ट हो: एडवोकेट अशोक जैन
इस अवसर पर प्रतिभागियों को प्रोडक्ट्स के लेबल पढ़ने और समझने, छिपे हुए नॉन-वेज तत्वों की पहचान करने तथा “ऑर्गेनिक” और “क्रुएल्टी-फ्री” जैसे दावों की वास्तविकता जानने की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही साबुन, शैम्पू, क्रीम और टूथपेस्ट जैसे उत्पादों के उदाहरणों के माध्यम से सुरक्षित एवं नैतिक विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में लाड़ मेहता, रजनी सिंघवी, अंजुला डांगी, सुनीता पीपाड़ा, हेमलता खरेडा, पलक भडकतिया, मोनिका रांका, स्मिता पीपाड़ा, सुमन दुग्गड़, नेहा पोखरना सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।
Bhilwara : “कॉन्शस ब्यूटी पर जीतो लेडीज़ विंग का सेमिनार, नैतिकता और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक”




















