Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : ज्येष्ठ की गर्मी में चंदन लेप से नौगांवा सांवरिया सेठ को दी शीतलता, उमड़ी आस्था

Bhilwara : ज्येष्ठ की गर्मी में चंदन लेप से नौगांवा सांवरिया सेठ को दी शीतलता, उमड़ी आस्था

Bhilwara : ज्येष्ठ की गर्मी में चंदन लेप से नौगांवा सांवरिया सेठ को दी शीतलता, उमड़ी आस्था

द्वारकाधीश रूप में हुए दिव्य दर्शन, 17 मई से पुरुषोत्तम मास महोत्सव का होगा आगाज, होंगे विशेष अनुष्ठान

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। शहर के निकटवर्ती ग्राम नौगांवा स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर में सोमवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष की तृतीया के विशेष अवसर पर ठाकुर जी का अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसमें प्रभु ने द्वारकाधीश के राजसी स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर मंडल की ओर से बढ़ती गर्मी को देखते हुए सेवा-पूजा में विशेष बदलाव किए गए हैं। भीषण गर्मी के प्रभाव को कम करने और प्रभु को शीतलता प्रदान करने के उद्देश्य से उनके श्रीअंग पर केसरिया चंदन का लेप किया गया। इसके साथ ही भगवान के कर-कमलों में विशेष रूप से तैयार किए गए श्वेत मोगरे के गजरे अर्पित किए गए, जिनकी सुगंध से पूरा मंदिर परिसर महक उठा। श्रृंगार के दौरान प्रभु को लाल रंग के जरीदार वस्त्र धारण कराए गए।

Bhilwara : ज्येष्ठ की गर्मी में चंदन लेप से नौगांवा सांवरिया सेठ को दी शीतलता, उमड़ी आस्था

मस्तक पर स्वर्ण जड़ित विशाल मुकुट और गले में भारी कंठहार व स्वर्ण मालाओं ने उनकी आभा में चार चांद लगा दिए। भगवान के चतुर्भुज स्वरूप में शंख, चक्र, गदा और पद्म के दर्शन कर भक्त निहाल हो गए। दरबार की पृष्ठभूमि में नीले और सुनहरे रंग की सुंदर पिछवाई लगाई गई, जिसने इस दिव्य झांकी को और भी प्रभावशाली बना दिया। अलसुबह मंगला आरती से ही श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया, जो देर शाम तक अनवरत जारी रहा। भक्तों का कहना था कि भीषण गर्मी के बीच प्रभु का यह शीतल और सौम्य द्वारकाधीश रूप मन को असीम शांति प्रदान करने वाला है।

मंदिर परिसर सांवरिया सेठ की जय के जयकारों से गुंजायमान रहा। साथ ही आगामी 17 मई से 15 जून तक पावन पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के उपलक्ष्य में श्री सांवरिया सेठ मंदिर, नौगांवा में भव्य धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस एक माह के महोत्सव में प्रतिदिन भक्ति और सेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें भाग लेने के लिए क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन का क्रम प्रभु के अभिषेक व विशेष श्रृंगार से शुरू होगा। प्रातः 7 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ होंगे, जिसके पश्चात गौ-पूजन व हवन-अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।

Bhilwara : मजदूर संघ (टेक्सटाइल लेबर) द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

मंदिर परिसर में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से श्रीमद्भागवत का मूलपाठ चलेगा, जिसके साथ ही ठाकुर जी की राजभोग आरती की जाएगी। दोपहर में गौ-माता को लापसी का भोग लगाया जाएगा। इस पूरे माह में 31 मई का दिन विशेष रहेगा, जब प्रभु सांवरिया सेठ को भव्य नौका विहार जल क्रीड़ा सेवा कराई जाएगी। ट्रस्ट ने बताया कि महोत्सव की राजभोग सेवा के लिए एक भक्त ने पूर्ण श्रद्धा के साथ अपनी ओर से सहयोग प्रदान किया है। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमियों से इस दुर्लभ पुरुषोत्तम मास के अवसर पर सपरिवार पधारकर दर्शन लाभ लेने और धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा बनने का आह्वान किया है।

Bhilwara : ज्येष्ठ की गर्मी में चंदन लेप से नौगांवा सांवरिया सेठ को दी शीतलता, उमड़ी आस्था

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें