Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : बसंत विहार, गांधीनगर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा स्वस्थ समृद्धि योग एवं वेलनेस वर्कशॉप आयोजित

योग, ध्यान और संतुलित जीवनशैली के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने पर दिया गया जोर, महिलाओं ने लिया स्वास्थ्य लाभ

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। बसंत विहार, गांधीनगर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा स्वस्थ समृद्धि योग एवं वेलनेस वर्कशॉप का आयोजन पार्थ वेलनेस सेंटर, गणेश मंदिर में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में सदस्याओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाई।

Bhilwara : बसंत विहार, गांधीनगर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा स्वस्थ समृद्धि योग एवं वेलनेस वर्कशॉप आयोजित

मंडल अध्यक्ष शोभा राठी एवं सचिव सुनीता लढा ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को तन-मन से स्वस्थ एवं समृद्ध बनाना था, जो सफलतापूर्वक पूरा हुआ। सभी प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी। सफेद परिधान में आई महिलाओं ने एकरूपता का सुंदर संदेश दिया। कार्यशाला में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योगासन एवं प्राणायाम के साथ लाफ्टर थेरेपी में महिलाओं ने हँसते-हँसाते तनाव दूर किया। योग निद्रा के माध्यम से गहन विश्राम का अनुभव लिया गया।

Bhilwara : भीलवाड़ा मजदूर महासंघ द्वारा मजदूर दिवस पर होगा विशाल रक्तदान शिविर 1 को

आँखों पर मिट्टी पट्टी से आँखों को शीतलता मिली, वहीं क्लैपिंग थेरेपी से ऊर्जा का संचार हुआ। फन विद योगा सत्र में खेल-खेल में योग का आनंद लिया गया। इस कार्यक्रम के प्रभारी आरुषि राठी, नम्रता कांकानी, श्वेता भूतड़ा एवं नेहा मुंदड़ा के कुशल प्रबंधन में कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुआ। पार्थ योगा सेंटर हेड व सभी प्रभारी का सम्मान शशि अजमेरा, लीला काबरा, मंजू मोदानी, जया राठी, सीमा रांदेड़, शारदा कोगटा के द्वारा किया गया। कोषाध्यक्ष आरती लढा व संगठन मंत्री अमिता लढा का भी पूरा सहयोग रहा। प्रतिभागी महिलाओं ने इस स्वास्थ्यवर्धक पहल के लिए मंडल का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इसे अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसी पहल समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Bhilwara : बसंत विहार, गांधीनगर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा स्वस्थ समृद्धि योग एवं वेलनेस वर्कशॉप आयोजित

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें