Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : डी सेक्टर आजाद नगर पार्क में वाटर कूलर का भव्य उद्घाटन, भामाशाहों का रहा सहयोग

Bhilwara : डी सेक्टर आजाद नगर पार्क में वाटर कूलर का भव्य उद्घाटन, भामाशाहों का रहा सहयोग

Bhilwara : डी सेक्टर आजाद नगर पार्क में वाटर कूलर का भव्य उद्घाटन, भामाशाहों का रहा सहयोग

सार्वजनिक पार्क में वाटर कूलर स्थापना सराहनीय एवं अनुकरणीय पहल: समाजसेवी राजेन्द्र ओस्तवाल

Advertisement Box

भीषण गर्मी में आमजन को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने का प्रयास, नागरिकों ने की प्रशंसा

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। शहर के आजाद नगर डी सेक्टर में स्थित सार्वजनिक पार्क में एक गरिमामयी एवं भव्य कार्यक्रम के बीच नवनिर्मित वाटर कूलर का शुभ उद्घाटन संपन्न हुआ। भीषण गर्मी के इस दौर में गार्डन में आने वाले पर्यटकों, सुबह-शाम घूमने वाले सेक्टरवासियों और राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से स्थापित इस वाटर कूलर के उद्घाटन समारोह की चारों तरफ जबरदस्त प्रशंसा हो रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी राजेन्द्र ओस्तवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री बागेश्वर भगवान सनातन सेवा संस्थान के सचिव एवं योगगुरू स्वामी कल्किराम मंच पर विराजमान थे।

Bhilwara : अखिल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में भजन संध्या का आयोजन

कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मौली खोलकर वाटर कूलर का विधिवत एवं शानदार उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर योगगुरू स्वामी कल्किराम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए जल सेवा को सबसे बड़ी मानव सेवा बताया। अध्यक्ष राजेन्द्र ओस्तवाल ने अपने प्रेरणादायी और ऊर्जावान उद्बोधन में कहा कि डी सेक्टर के इस पार्क में किया गया यह अब तक का सबसे सराहनीय और अनुकरणीय कार्य है। उन्होंने पार्क की बेहतरीन देखरेख और इसे खूबसूरती से मेंटेन रखने के लिए श्री बागेश्वर भगवान सनातन सेवा संस्थान के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की। इस सेवा कार्य को धरातल पर लाने में सभी भामाशाहों के प्रति आभार व्यक्त किया गया

Bhilwara : डी सेक्टर आजाद नगर पार्क में वाटर कूलर का भव्य उद्घाटन, भामाशाहों का रहा सहयोग

जिन्होंने इस कार्य में खुले दिल से दान किया, जिनमें संतोष शर्मा, राकेश नुवाल, शंकरलाल छीपा, तेजमल काँठेड भूपेन्द्र खण्डेलवाल, पुरूषोत्तम जोशी, तारकेश्वर गौतम, राजेन्द्र त्रिपाठी, राजेश तिवारी, प्रकाश कोठारी, दलपतसिंह, दुष्यंत सुथार, रितेश नाथानी, गोपाल सेन, ओमप्रकाश तिवारी, माधव सोलंकी, लोकेश काल्या एवं गोविन्द शर्मा शामिल रहे। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि इस प्रकार के जनहित कार्य अन्य संस्थाओं और व्यक्तियों के लिए भी प्रेरणादायक हैं तथा सभी को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान ललित शर्मा, नवल भारद्वाज और राजेन्द्र गोपाल व्यास, दिनेश माहेश्वरी, श्याम पारीक, अनिल खंडेलवाल, श्याम पाराशर बद्रीविशाल नंदवाना सहित कई क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।

Bhilwara : डी सेक्टर आजाद नगर पार्क में वाटर कूलर का भव्य उद्घाटन, भामाशाहों का रहा सहयोग

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें