Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : स्वतंत्रता सेनानी स्व. सुशीला देवी माथुर को 15वीं पुण्यतिथि पर किया नमन

Bhilwara : स्वतंत्रता सेनानी स्व. सुशीला देवी माथुर को 15वीं पुण्यतिथि पर किया नमन

Bhilwara : स्वतंत्रता सेनानी स्व. सुशीला देवी माथुर को 15वीं पुण्यतिथि पर किया नमन

स्व. सुशीला माथुर का संपूर्ण जीवन नारी शिक्षा को समर्पित था: वन्दना माथुर

संस्था के प्रबंधन पदाधिकारियों, स्टॉफ सदस्यों, छात्राओ एवं गणमान्यजनों ने दी श्रद्धांजलि, 70 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Advertisement Box

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल)। स्वतंत्रता सेनानी एवं महिला आश्रम संस्था की निर्वतमान अध्यक्षा स्व. श्रीमती सुशीला देवी माथुर की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर संस्था के प्रबंधन पदाधिकारियों, प्रबंधन सदस्यों, स्टाफ सदस्यों, छात्राओं एवं भीलवाड़ा के गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया। महिला आश्रम संस्था की विभिन्न प्रवृत्तियों के विद्यार्थियों ने प्रेरणादायी गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था सचिव श्रीमती वंदना माथुर ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. सुशीला माथुर का संपूर्ण जीवन नारी शिक्षा को समर्पित था। उन्हीं की प्रेरणा से महिला आश्रम संस्था निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि आप एक ऐतिहासिक एवं गौरवशाली संस्थान में अध्ययन कर रही हैं, जिसकी स्थापना स्वतंत्रता से पूर्व हुई थी।

Bhilwara : स्वतंत्रता सेनानी स्व. सुशीला देवी माथुर को 15वीं पुण्यतिथि पर किया नमन

संस्था की डायरेक्टर श्रीमती विभा माथुर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें स्व. सुशीला माथुर के जीवन से निरंतर प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला आश्रम विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर चुकी छात्राएं आज न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी उच्च एवं प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत हैं। कार्यक्रम में भीलवाड़ा ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामलाल जाट ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए महान स्वतंत्रता सेनानी स्व. सुशीला माथुर एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शिवचरण माथुर के योगदान को स्मरण किया। महिला आश्रम संस्था के कोषाध्यक्ष प्रमोद तिवारी एवं नगर न्यास के पूर्व अध्यक्ष कैलाश व्यास ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में स्व. सुशीला माथुर के उत्कृष्ट योगदान पर प्रकाश डाला।

Bikaner : स्कूली विद्यार्थियों सहित अन्य लोगों ने देखी जिला स्तरीय प्रदर्शनी, गुरुवार को हुआ समापन

इस अवसर पर पूर्व सभापति नगर परिषद ओम नराणीवाल, महिला आश्रम संस्था सदस्य सुमित्रा कांटिया, भीलवाड़ा कांग्रेस पेंशन प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष निरंजन राजस्थला, पूर्व सरपंच देवबक्श जाट, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजेश क्षत्रिय, पूर्व प्रधान भंवरलाल गर्ग, पूर्व उपाध्यक्ष भीलवाड़ा नगर पालिका राजेन्द्र मारू, कैलाश तिवारी सहित अनेक गणमान्यजन एवं महिला आश्रम संस्था की सभी प्रवृत्तियों के प्रधान उपस्थित थे। इस दौरान महिला आश्रम संस्था की विभिन्न प्रवृत्तियों में शिक्षा एवं खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 70 प्रतिभावान छात्राओं को प्रेरणा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिवचरण माथुर विकास एवं सेवा संस्थान की ओर से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली दो छात्राओं पिंकी जाट एवं पूजा शर्मा को नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Bhilwara : स्वतंत्रता सेनानी स्व. सुशीला देवी माथुर को 15वीं पुण्यतिथि पर किया नमन
Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें