Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : महेश नवमी महोत्सव के तहत महेश छात्रावास में चतुर्थ मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

Bhilwara : महेश नवमी महोत्सव के तहत महेश छात्रावास में चतुर्थ मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

401 यूनिट रक्त संग्रहित, समाजसेवियों व युवाओं ने बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी

Advertisement Box

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) :  महेश नवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में महेश छात्रावास परिसर में चतुर्थ मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन उत्साह एवं सेवा भावना के साथ किया गया। शिविर में समाज के युवाओं, महिलाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान किया। शिविर के दौरान कुल 401 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

नगर कोषाध्यक्ष गोपाल नरानीवाल व मिडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया कि शिविर का शुभारंभ पूर्व सभापति रामपाल सोनी, प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचानी, कैलाश कोठारी, जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती के आतिथ्य एवं संयोजक अतुल राठी और नगर अध्यक्ष केदार गगरानी, नवनिवार्चित अध्यक्ष केदार जागेटिया, मंत्री सुरेश बिड़ला के नेतृत्व में भगवान महेश की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर पूर्व सभापति रामपाल सोनी सहित वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है तथा एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया। रक्तदान शिविर की सफलता में शिविर को सफल बनाने में बनवारी सोमानी, राहुल डाड, अनूप समदानी, शांतिलाल डाड, विवेक पटवारी, आकाश तोतला, राजेश सोमानी, रौनक कोठारी, अंकित कास्ट, खुशबू लोढ़ा माहेश्वरी, अंकित काबरा सहित समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं, महिला मंडल का विशेष योगदान रहा।

Bhilwara : लायन अतुल राठी बने रीजनल सेक्रेटरी, लायंस क्लब में खुशी की लहर

रक्तदान प्रभारी तरुण सोमानी व राकेश काबरा ने बताया की शिविर में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, पुर्व सांसद सुभाष बहेडिया, भीलवाड़ा शहर विधायक अशोक कोठारी, मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल, सीओ सदर नेमीचन्द चौधरी, महेश सेवा समिति के राजेंद्र कचोलिया, निदेशक दिलिप तोषनीवाल, बांगड़ वेलफेयर सोसाइटी के राधेश्याम सोमानी, अनिल बांगड, प्रहलादराय लढ़ा, जगदीश कोगटा, सुनील बियानी, प्रमोद डाड, विनय माहेश्वरी, अभिजीत शारदा, सहित कई समाजबंधुओ द्वारा शिविर का अवलोकन कर रक्तदाताओं का संबल बढ़ाने के साथ ही मानव सेवा के लिए उनके जज्बे की सराहना की। रक्तदान प्रभारी महेश जाजू व अंकित सोमानी ने बताया की शिविर सुबह 08.15 बजे से शुरू हुआ, जो शाम 5.00 बजे तक जारी रहा। शिविर में रक्तदान करने की भावना रखने वालों की पहले ब्लड प्रेशर, शुगर सहित सभी जरूरी चिकित्सकीय जांच भी की गई।

शिविर में महात्मा गांधी हॉस्पिटल ब्लड बैंक, कोटडी श्याम ब्लड बैंक और भीलवाड़ा ब्लड बैंक की चिकित्सकीय टीमों ने रक्त संग्रहण की व्यवस्था संभाली। आयोजन स्थल पर रक्तदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं के साथ जलपान एवं विश्राम की भी व्यवस्था की गई थी। महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत सेवा एवं सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है।

Bhilwara : महेश नवमी महोत्सव के तहत महेश छात्रावास में चतुर्थ मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

इस वर्ष समाजबंधुओं के सहयोग एवं उत्साह से 401 यूनिट रक्त संग्रहित होने पर सभी रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया गया। समापन अवसर पर रक्तदाताओं का सम्मान किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Bhilwara : महेश नवमी महोत्सव के तहत महेश छात्रावास में चतुर्थ मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें