Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : भारत विकास परिषद् वीर शिवाजी शाखा की कार्यकारिणी बैठक आयोजित

Bhilwara : भारत विकास परिषद् वीर शिवाजी शाखा की कार्यकारिणी बैठक आयोजित

Bhilwara : भारत विकास परिषद् वीर शिवाजी शाखा की कार्यकारिणी बैठक आयोजित

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भारत विकास परिषद् वीर शिवाजी शाखा की कार्यकारिणी बैठक अध्यक्ष कमलेश बोड़ाना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत नवगठित कार्यकारिणी के स्वागत एवं परिचय के साथ हुई। बैठक में सेवा एवं सामाजिक कार्यों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। शाखा द्वारा बाल एवं युवा संस्कार शिविर का आयोजन 18 मई से 24 मई तक तथा अभिरुचि शिविर का आयोजन 25 मई से 31 मई तक करने का निर्णय लिया गया।

Advertisement Box

इसके साथ ही समूह विवाह सम्मेलन के अंतर्गत 19 मई को निम्बार्क आश्रम में भोजन वितरण की जिम्मेदारी शाखा द्वारा निभाई जाएगी। पर्यावरण एवं सेवा गतिविधियों के तहत विभिन्न मंदिरों दूधाधारी मंदिर, बड़ा मंदिर, बाल हनुमान मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर एवं श्याम मंदिर काशीपुरी में परिंडा (पक्षियों के लिए जल सेवा) कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। शाखा के स्थायी प्रकल्पों के अंतर्गत प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को गायों को चारा तथा प्रत्येक रविवार को रपट के बालाजी में मछलियों को दाना डालने का कार्य नियमित रूप से किया जाएगा।

Bhilwara : महेश नवमी महोत्सव की तैयारियों हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

साथ ही शाखा द्वारा संचालित तीन प्याऊ के लिए पानी की केन की व्यवस्था हितेश तोषनीवाल, योगेश मित्तल एवं रमेश अरोड़ा द्वारा की जाएगी। सेवा कार्यों को गति देने के लिए 15 दिवसीय विशेष पखवाड़ा भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन कम से कम 11 पैकेट वितरण किए जाएंगे। इस कार्य के लिए चंद्रशेखर को प्रभारी बनाया गया है। नेत्रदान जागरूकता अभियान के तहत प्रतिदिन एक पोस्ट साझा करने तथा सभी सदस्यों द्वारा उसे अपने स्टेटस पर लगाने का निर्णय लिया गया।

Bhilwara : भारत विकास परिषद् वीर शिवाजी शाखा की कार्यकारिणी बैठक आयोजित

इसके अतिरिक्त, प्रत्येक दो माह में रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसके अंतर्गत पहला शिविर 26 अप्रैल को भीलवाड़ा ब्लड बैंक में आयोजित होगा। संपर्क को सुदृढ़ बनाने हेतु जन्मदिन प्रकल्प के अंतर्गत प्रत्येक सदस्य के जन्मदिन पर उनके निवास पर जाकर शुभकामनाएं दी जाएंगी एवं उसी दिन गायों को चारा डालने का सेवा कार्य भी किया जाएगा। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने सेवा, संस्कार एवं समर्पण की भावना के साथ सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में शाखा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्थिति रही। संचालन सचिव पंकज अग्रवाल द्वारा किया गया।

Bhilwara : भारत विकास परिषद् वीर शिवाजी शाखा की कार्यकारिणी बैठक आयोजित

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें