Bhilwara : शास्त्री नगर कॉलोनी माहेश्वरी महिला संगठन के चुनाव निर्विरोध हुए सम्पन्न
रेखा धूत अध्यक्ष, विनीता तापड़िया सचिव, विजयलक्ष्मी समदानी कोषाध्यक्ष, राज माहेश्वरी संगठन मंत्री निर्विरोध निर्वाचित
सदस्याओं ने किया नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत, संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) नगर माहेश्वरी महिला संस्थान के तत्वावधान में अध्यक्षा डॉ. सुमन सोनी के निर्देशन में नये सत्र के लिए शास्त्री नगर कॉलोनी माहेश्वरी महिला संगठन के चुनाव निर्विरोध रूप से सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया नगर पर्यवेक्षक अंजू सोमानी एवं नीलम माहेश्वरी के सानिध्य में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Sardarshahar : केकेसी पीजी महाविद्यालय में शहीद दिवस पर अमर जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
मण्डल की निवर्तमान अध्यक्षा मधु समदानी ने बताया कि अध्यक्षा पद पर रेखा धूत एवं सचिव पद पर विनीता तापड़िया का निर्विरोध चयन किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्षा रेखा धूत ने बताया कि नवगठित कार्यसमिति में कोषाध्यक्ष पद पर विजयलक्ष्मी समदानी एवं संगठन मंत्री पद पर राज माहेश्वरी का भी निर्विरोध चयन हुआ। चुनाव प्रक्रिया में मण्डल की सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा। अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सभी उपस्थित सदस्याओं ने माला पहनाकर व मुँह मीठा कराकर उनका स्वागत किया गया। साथ ही सभी सदस्याओं ने संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
Bhilwara : शास्त्री नगर कॉलोनी माहेश्वरी महिला संगठन के चुनाव निर्विरोध हुए सम्पन्न




















