Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : बापूनगर माहेश्वरी समाज सेवा समिति के चुनाव संपन्न

Bhilwara : बापूनगर माहेश्वरी समाज सेवा समिति के चुनाव संपन्न

बहुमंजिला भवन के निर्माण को मूर्त रूप देना ही सर्वोच्च प्राथमिकता: संजय पेडीवाल

Advertisement Box

संजय पेडीवाल निर्विरोध अध्यक्ष, कैलाश लखोटिया सचिव, जगदीश लढा जिला प्रतिनिधि निर्वाचित

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। बापूनगर माहेश्वरी समाज सेवा समिति के नवीन सत्र के लिए चुनाव प्रक्रिया हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश लढा ने चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि सर्वसम्मति से संजय पेडीवाल को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।

इसके साथ ही कैलाश लखोटिया को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवीन कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए चुनाव अधिकारी ने बताया कि अन्य पदाधिकारियों में शरद गांधी एवं प्रकाश झंवर को उपाध्यक्ष, जगदीश लढा को जिला प्रतिनिधि तथा गोपाल जागेटिया एवं भगवतीलाल नौलखा को नगर प्रतिनिधि चुना गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश काबरा को संयुक्त सचिव तथा रोशन नुवाल को कोषाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

कार्यसमिति सदस्यों के रूप में शिव कुमार नुवाल, मुकुट बिहारी नुवाल, कपिल बाहेती, रमन राठी एवं शिवरतन करवा को चुना गया है। वहीं समाज के विभिन्न प्रकोष्ठों को गति देने के लिए मनीष लढा, सत्यनारायण जैथलिया, सौरभ सामरिया, जगदीश चेचानी, दिनेश अजमेरा एवं मुकुट बसेर आदि को प्रकोष्ठ प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया है। चुनाव प्रक्रिया के बाद चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश लढा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय पेडीवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। उपस्थित समाजजनों ने करतल ध्वनि से नई टीम का स्वागत किया और बधाई दी।

Bhilwara : नौगांवा सांवरिया सेठ मंदिर में 31 मई को होगा भव्य नौका विहार व सावन-भादो मनोरथ

शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय पेडीवाल ने आगामी 3 वर्षों के लिए समिति का विजन और एजेंडा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास और सेवा कार्यों को गति देने के लिए अतिशीघ्र कार्यकारिणी की पहली बैठक बुलाई जाएगी। पेडीवाल ने अपने मुख्य लक्ष्य की घोषणा करते हुए कहा कि कार्यकाल के दौरान बहुमंजिला भवन के निर्माण को मूर्त रूप देना और उसे कार्य की परिणति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें