Bhilwara : अखिल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा “मोबाइल कितना उपयोगी और अनुपयोगी है” विषय पर विस्तृत चर्चा
महिलाओं ने मोबाइल के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों पर रखे विचार, संतुलित उपयोग का दिया संदेश
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। अखिल मारवाड़ी महिला समिति भीलवाड़ा शाखा द्वारा नारी है समाज की धूरी और नारी ही है परिवार की आधारशिला की भावना के साथ महिला सशक्तिकरण प्रकल्प के तहत महिलाओं के लिए आयोजित एक विशेष विचार गोष्ठी में “मोबाइल कितना उपयोगी और अनुपयोगी है” विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में समिति की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मोबाइल फोन के वर्तमान जीवन में महत्व तथा उसके दुष्प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किए।

शाखा संपादक सुमन असावा ने बताया कि नारी ही परिवार का संबल है और परिवार को सही दिशा दे सकती हैं। अध्यक्ष मधु लड़ा व सचिव अनुपमा मंत्री द्वारा नारी है सशक्त तो परिवार रहे सशक्त की भावना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। महिला सशक्तिकरण प्रकल्प प्रभारी जतन हिंगड़ ने बताया की महिलाओं को सतर्कता और जागरूकता के साथ मोबाइल का उपयोग करना चाहिए ताकि उनके समय का सदुपयोग हो और परिवार को ज्यादा से ज्यादा समय दे सके। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्याओं ने इस बात पर जोर दिया कि मोबाइल का उपयोग आवश्यक है, लेकिन इसका संतुलित और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करना समय की मांग है
Bhilwara : भाविप वीर शिवाजी शाखा द्वारा 100 परिंडों का वितरण
और निश्चित किया कि सभी मोबाइल का उपयोग कम करके परिवार के साथ एवं बच्चों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे ताकि बच्चे भी मोबाइल का उपयोग कम कर सके। साथ ही समिति ने समाज में जागरूकता बढ़ाने और परिवारों को डिजिटल संतुलन अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम सुभाष नगर किड्स इंटरनेशनल स्कूल में किया गया जिसमें बाल विकास प्रकल्प प्रभारी मंजू बलदवा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में सह सचिव निर्मला बाहेती, उर्मिला अजमेरा, रेखा बांगड, लक्ष्मी प्रजापत, प्रियंका, चंद्रकांता, सलोनी जैन, मंजू जैन, चंदा कंवर, दुर्गा कंवर, प्रिया राजपूत, अनुराधा राठौर, दीप्ति चुंडावत, सोनिया पालीवाल, मनीषा सिसोदिया सहित दो दर्जन से अधिक सदस्याएं उपस्थित रही।
Bhilwara : अखिल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा “मोबाइल कितना उपयोगी और अनुपयोगी है” विषय पर विस्तृत चर्चा




















