Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : संजय कॉलोनी चारभुजा मंदिर में गूंजे शंखनाद, भव्य कलश यात्रा के साथ 26वां पाटोत्सव एवं भागवत कथा शुरू

मेवाड़ी पगड़ी में पुरुष और लाल चुनरी में सजीं महिलाएं बनीं आकर्षण, बग्गी में विराजे आचार्य शक्ति देव

Advertisement Box

महेश मार्ग से लेकर महावीर मार्ग तक हुआ पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) : श्री चारभुजा मंदिर सेवा समिति एवं महिला मंडल के तत्वावधान में संजय कॉलोनी चारभुजा मंदिर में आयोजित 26वें श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ एवं पाटोत्सव का आज सुबह भक्तिमय माहौल में भव्य शंखनाद हो गया।

सुबह ठीक 7.30 बजे चारभुजा मंदिर परिसर से जब मंगल कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा रवाना हुई, तो पूरा क्षेत्र श्जय श्री कृष्णश् और श्चारभुजा नाथ की जयश् के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। कलश यात्रा में मेवाड़ की अनूठी सांस्कृतिक झलक देखने को मिली।

यात्रा में शामिल पुरुष जहां पारंपरिक श्वेत वस्त्र और सिर पर मेवाड़ी पगड़ी धारण किए हुए थे, वहीं महिला मंडल की सदस्य लाल चुनरी की साड़ियों में सिर पर मंगल कलश लिए अनुशासन के साथ चल रही थीं। ढोल-नगाड़ों और बैंडबाजे की भक्तिमय धुनों पर श्रद्धालु झूमते-नाचते नजर आए। शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण कथावाचक आचार्य शक्ति देव महाराज रहे, जो एक बेहद खूबसूरत और सुसज्जित बग्गी में विराजमान होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दे रहे थे।

इससे पूर्व, भागवत एवं मुख्य कलश की अगवानी का विशेष लाभ उठाने वाले राम राय गट्टानी एवं आशा देवी गट्टानी परिवार ने विधि-विधान से पूजन कर यात्रा की शुरुआत की। चारभुजा मंदिर से शुरू होकर यह शोभायात्रा महेश मार्ग, नेहरू रोड और महावीर मार्ग सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी। पूरे मार्ग में धर्मप्रेमी जनता ने पलक-पावड़े बिछाकर यात्रा का स्वागत किया। महेश मार्ग चौराहे पर गोल्ड बीसी ग्रुप के सदस्यों द्वारा पूरी यात्रा पर भारी पुष्पवर्षा की गई।

Bhilwara : विलोपित नर्सेज का वेतन अटका, एमजीएच में फूटा आक्रोश, नर्सिंग अधीक्षक और पीएमओ का घेराव

भीषण गर्मी को देखते हुए मंदिर के मुख्य द्वार पर भदादा परिवार की ओर से एवं मार्ग में विनोद कोगटा परिवार द्बारा तथा समिति द्बारा जगह-जगह भक्तों के लिए शीतल पेय व ठंडे पानी की माकूल व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा के निर्धारित कथा स्थल पर पहुंचने के बाद भागवत जी की प्रथम आरती उतारी गई, जिसका सौभाग्य ओमप्रकाश गट्टानी एवं प्रेम बाई गट्टानी परिवार को मिला।

श्री चारभुजा मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष जगदीश चंद्र देवपुरा एवं मंत्री अरविंद जैन ने बताया कि पाटोत्सव के तहत प्रतिदिन शाम 7 से रात्रि 10 बजे तक आचार्य शक्ति देव महाराज द्वारा भागवत कथा महात्म्य का वर्णन करेगे। शनिवार सुबह 8 बजे से सुख-शांति की कामना को लेकर प्रतिदिन होने वाले यज्ञ एवं हवन की शुरुआत होगी, जिसमें आहुतियां दी जाएंगी। धार्मिक महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए क्षेत्र के श्रद्धालु और पदाधिकारी दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं।

आयोजन की व्यवस्थाएं संभालने में गणपत खारीवाल, नरेन्द्र तातेड़, प्रकाश देवपुरा, रामप्रकाश डाड, रमेश वर्मा, ओम भदादा, गोपाल तोषनीवाल, अरुणेश शर्मा, प्रहलाद त्रिपाठी, ओमप्रकाश गट्टानी, हस्ती मल तातेड़, राजेश कोगटा, कृष्ण गोपाल गन्दोड़िया, रामपाल मंत्री, मदन गट्टानी, पंडित गजानन्द शर्मा, सुनील डाड, श्याम गट्टानी, जगदीश समदानी, दिनेश मालीवाल, संजय सुराना, राम राय गट्टानी, दिनेश टेलर, राजेन्द्र जैन, राम निवास डाड सहित विभिन्न सेवादारों की टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है।

Bhilwara : संजय कॉलोनी चारभुजा मंदिर में गूंजे शंखनाद, भव्य कलश यात्रा के साथ 26वां पाटोत्सव एवं भागवत कथा शुरू

Bhilwara : संजय कॉलोनी चारभुजा मंदिर में गूंजे शंखनाद, भव्य कलश यात्रा के साथ 26वां पाटोत्सव एवं भागवत कथा शुरू

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें