Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : भीलवाड़ा साड़ी डीलर एसोसिएशन द्वारा शीतल जल सेवा केंद्र का शुभारंभ

Bhilwara : भीलवाड़ा साड़ी डीलर एसोसिएशन द्वारा शीतल जल सेवा केंद्र का शुभारंभ

Bhilwara : भीलवाड़ा साड़ी डीलर एसोसिएशन द्वारा शीतल जल सेवा केंद्र का शुभारंभ

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से भीलवाड़ा साड़ी डीलर एसोसिएशन द्वारा महात्मा गांधी चिकित्सालय परिसर में शीतल जल सेवा केंद्र (प्याऊ) का विधिवत शुभारंभ किया गया।

Advertisement Box

Bhilwara : भीलवाड़ा साड़ी डीलर एसोसिएशन द्वारा शीतल जल सेवा केंद्र का शुभारंभ

मीडिया प्रभारी अमित काबरा ने बताया कि इस जल सेवा केंद्र का शुभारंभ पंडित कृष्ण कुमार शर्मा के सानिध्य में एसोसिएशन के अध्यक्ष उत्तम कुमार सूरिया एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ द्वारा विधिवत पूजन कर इस जल सेवा केंद्र को आमजन की सेवार्थ समर्पित किया गया। इस अवसर पर डॉ. अरुण गौड़ ने अपने वक्तव्य में बताया कि गर्मी के मौसम में अस्पताल परिसर में स्थित एन आई सी यू वार्ड मे आने वाले मरीजों, उनके परिजनों एवं आम नागरिकों को शीतल जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस सेवा केंद्र की स्थापना की गई है, और समाजसेवी संस्थाओ के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 125 पानी की केन की उपलब्धता करवाए जाने से अस्पताल में आने वाले हजारों रोगियों, उनके परिजनों एवं आमजन को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा जिससे उन्हें बड़ी राहत मिल रही है।

Bhilwara : जिला ओलम्पिक संघ की बैठक आयोजित, लिये कई निर्णय

इस अवसर पर महात्मा गांधी चिकित्सालय में सेवारत नर्सिंग अधीक्षक मुकुटराज शक्तावत के साथ नर्सिंग अधिकारी सिराज खान, राजकुमार शर्मा, शंकर पायक एवं बलराज शर्मा ने संस्था के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए इसे मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है। आयोजन में सहयोगी के रूप मे र्भीलवाड़ा गारमेंट एसोसिएशन तथा सुमंगल सेवा संस्थान के सदस्य शुभम छिपा द्वारा सहयोग किया जा रहा है, साथ ही भीलवाड़ा साड़ी डीलर एसोसिएशन के संरक्षक तेज प्रकाश सूरिया, सचिव अशोक काल्या, उपाध्यक्ष सम्पत चिपड़ एवं रोहित डांगी सहित अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Bhilwara : भीलवाड़ा साड़ी डीलर एसोसिएशन द्वारा शीतल जल सेवा केंद्र का शुभारंभ

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें