Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने किया माण्डलगढ़ उपजिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Bhilwara : सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने किया माण्डलगढ़ उपजिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Bhilwara : सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने किया माण्डलगढ़ उपजिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

अनाधिकृत रूप से संचालित लैब को बंद करने के दिये निर्देश, साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की जताई आवश्यकता

Advertisement Box

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकेश गुर्जर द्वारा गुरूवार को उपजिला चिकित्सालय माण्डलगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, आईपीडी, प्रसूता कक्ष, लैब, टीकाकरण कक्ष सहित सभी चिकित्सक कक्षों का बारीकी से अवलोकन कर आवश्यक सुधार हेतु स्पष्ट निर्देश प्रदान किए।

Bhilwara : सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने किया माण्डलगढ़ उपजिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की आवश्यकता जताई। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपाल यादव ने बताया कि उप जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. रामकेश गुर्जर ने अस्पताल परिसर में स्थित ब्लॉक हेल्थ यूनिट का भी निरीक्षण किया और इसके सुचारू संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपजिला चिकित्सालय के सामने संचालित एक अनाधिकृत लैब भी पाई गई। जिसे निर्धारित मानकों का पालन नहीं पाए जाने पर सीएमएचओ डॉ. रामकेश गुर्जर ने लैब को तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान अनाधिकृत लैब में बायो-वेस्ट निस्तारण हेतु पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का ऑथराइजेशन प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं था।

Bhilwara : निखिल यादव ने जीता मेवाड़ बाल केसरी का खिताब, एडवोकेट हैमेन्द्र शर्मा ने किया स्वागत सम्मान

बायो-मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल के लिए किसी संस्था से एमओयू करार नहीं किया गया था। लैब संचालन हेतु आवश्यक रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। उपस्थित कर्मचारी अपने तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं करवा सके। लैब में कोई चिकित्सक उपलब्ध नहीं था, न ही चिकित्सकीय दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। जांच में निर्धारित मानकों का पालन नहीं पाए जाने आदि कमियों पर लैब को तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपाल यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक भी उपस्थित रहे।

Bhilwara : सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने किया माण्डलगढ़ उपजिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें