Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा: सीए दिनेश नोलखा

Bhilwara : चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा: सीए दिनेश नोलखा

Bhilwara : चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा: सीए दिनेश नोलखा

आईसीएआई भीलवाड़ा शाखा द्वारा “एआईसीए लेवल 1” सर्टिफिकेट कोर्स का सफल आयोजन

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले समय में प्रोफेशनल कार्यप्रणाली को पूरी तरह बदलने वाला है तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। यह बात आईसीएआई की भीलवाड़ा शाखा द्वारा आयोजित “एआईसीए लेवल 1” सर्टिफिकेट कोर्स के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए एमडी एवं चेयरमैन, नितिन स्पिनर्स लिमिटेड, सीए दिनेश नोलखा ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे कही।

इससे पुर्व आईसीएआई की भीलवाड़ा शाखा द्वारा बदलते तकनीकी युग में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में दक्ष बनाने के उद्देश्य से “चार्टर्ड अकाउंटेंट्स हेतु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआईसीए) लेवल 1” सर्टिफिकेट कोर्स का सफल आयोजन 15 से 17 मई 2026 तक किया गया। तीन दिवसीय इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में 50 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सत्र की विशिष्ट अतिथि इंदौर से पधारी पूर्व सीसीएम सीए केमिशा सोनी रहीं, जिन्होंने प्रोफेशनल विकास में निरंतर सीखने एवं तकनीकी अपडेट रहने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।

कोर्स के दौरान साइबर सुरक्षा, डाटा गोपनीयता, एआई रिस्क मैनेजमेंट एवं प्रोफेशनल एथिक्स जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रकाश डाला गया। शाखा अध्यक्ष सीए दिनेश सुथार ने बताया कि इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मूलभूत समझ प्रदान करने के साथ-साथ प्रोफेशनल प्रैक्टिस, ऑडिट, टैक्सेशन, डाटा विश्लेषण, रिपोर्टिंग एवं कार्यालय प्रबंधन में एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग से परिचित कराना था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न आधुनिक एआई टूल्स एवं तकनीकों का लाइव डेमो एवं हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रथम दिवस पर सीए सुलभ गुप्ता ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की आधारभूत अवधारणाओं, जनरेटिव एआई, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग तथा प्रोफेशनल कार्यों में एआई के उपयोग पर विस्तृत जानकारी साझा की। द्वितीय दिवस पर सीए अखिल पचौरी ने एआई आधारित ऑटोमेशन एवं डाटा विश्लेषण पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। तृतीय एवं अंतिम दिवस पर सीए रिशीर सोनी ने एडवांस एआई एप्लिकेशन, एआई आधारित रिसर्च, ऑटोमेटेड कंटेंट निर्माण, प्रोफेशनल प्रेजेंटेशन डिजाइन एवं भविष्य में एआई की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

Bhilwara : चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा: सीए दिनेश नोलखा

तीनों दिनों तक प्रतिभागियों ने अपने लैपटॉप के माध्यम से हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल सत्रों में सक्रिय सहभागिता की तथा विभिन्न एआई टूल्स का वास्तविक उपयोग सीखकर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। कार्यक्रम में लाइव डेमो, केस स्टडी, इंटरएक्टिव डिस्कशन एवं प्रैक्टिकल एक्सरसाइज ने प्रतिभागियों को विशेष रूप से आकर्षित किया। शाखा सचिव पुलकित राठी ने बताया कि तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रतिभागियों से अत्यंत सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से सदस्यों को एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग, प्रोफेशनल ऑटोमेशन एवं आधुनिक कार्य प्रणालियों की उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई, जो भविष्य में उनके प्रोफेशनल कार्यों को अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

Bhilwara : जीतो भीलवाड़ा चैप्टर लेडिज विंग द्वारा कार्यक्रम में महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता और व्यक्तिव निखार का मंत्र

शाखा उपाध्यक्ष सत्यनारायण लाठी ने इस कोर्स को अत्यंत ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं भविष्य की प्रोफेशनल आवश्यकताओं के अनुरूप बताते हुए कहा कि एआई आधारित यह प्रशिक्षण आधुनिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए समय की आवश्यकता है। अंत में भीलवाड़ा शाखा के कोषाध्यक्ष सीए अक्षय सोडाणी द्वारा सभी फैकल्टी सदस्यों, प्रतिभागियों एवं आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के तकनीकी एवं प्रोफेशनल विकास कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

Bhilwara : चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा: सीए दिनेश नोलखा

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें