Bhilwara : विश्व क्षय रोग दिवस पर रैली, रंगोली औरजन अभियानों के माध्यम से फैलाई जागरूकता
“हाँ, हम टीबी का अंत कर सकते हैं” थीम के साथ जन-जन तक पहुंचा जागरूकता अभियान, शुरू हुआ 100 दिवसीय अभियान
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति (क्षय) भीलवाड़ा के तत्वावधान में जिलेभर में टीबी उन्मूलन के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
इस वर्ष की थीम “हाँ, हम टीबी का अंत कर सकते हैं-भारत के नेतृत्व में, जनभागीदारी की शक्ति से” के संदेश को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया गया। विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर सूचना केन्द्र चौराहे पर आकर्षक रंगोली के माध्यम से आमजन को टीबी से बचाव और समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया गया। मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रदीप कटारिया ने क्षय निवारण केन्द्र, भीलवाड़ा से टीबी जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में जीएनएम, एएनएम विद्यार्थियों एवं डीटीसी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शहर के प्रमुख मार्गों पर जागरूकता का संदेश फैलाया। ऑडियो क्लिप और माइकिंग के माध्यम से टीबी से बचाव, जांच एवं उपचार की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। रैली का समापन जिला क्षय निवारण केन्द्र पर हुआ, जहां जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. कटारिया ने वर्षभर संचालित टीबी उन्मूलन गतिविधियों की जानकारी देते हुए आमजन से सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि 24 मार्च से जिले में 100 दिवसीय “टीबी मुक्त भारत अभियान” की शुरुआत की गई है, जिसके तहत सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर अधिकाधिक लोगों की जांच कर उन्हें समय पर उपचार से जोड़ा जाएगा। साथ ही विद्यालयों, चिकित्सा संस्थानों और समुदाय स्तर पर विविध गतिविधियां आयोजित कर जागरूकता को और सशक्त बनाया जाएगा।
Bhilwara : बिहार दिवस पर दिया पूर्वांचल जन चेतना समिति (ट्रस्ट) ने स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश
इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारियों, कर्मचारियों, मरीजों एवं आमजन ने टीबी उन्मूलन का सामूहिक संकल्प लिया। एनटीईपी टीम द्वारा सूचना केन्द्र चौराहा एवं महात्मा गांधी अस्पताल में केनोपी लगाकर प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. प्रवीण झरवाल, डॉ. भगवती लाल कुम्हार, डॉ. छिगन सिंह, पुनीत पाटोदिया, पियुष चतुर्वेदी, अमित कुमार झंवर, अंकित सेन, राजीव मीणा, तरुण पाराशर, अवधेश जोशी, शाकिर शेख, शक्ति सिंह, पिंकेश पाराशर, कविता शर्मा, शिशिर जोशी, उषा टेलर, वंदना शर्मा, मीणा खटीक, फारूक मोहम्मद, किरण प्रजापत सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। आमजन से अपने आस-पास टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने और समय पर जांच व उपचार अपनाने का आह्वान किया गया।
Bhilwara : विश्व क्षय रोग दिवस पर रैली, रंगोली औरजन अभियानों के माध्यम से फैलाई जागरूकता




















