Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : एमआरपी के नाम पर हो रही लूट के खिलाफ जताई नाराजगी, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

Bhilwara : एमआरपी के नाम पर हो रही लूट के खिलाफ जताई नाराजगी, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

Bhilwara : एमआरपी के नाम पर हो रही लूट के खिलाफ जताई नाराजगी, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने उपभोक्ताओं और छोटे व्यापारियों से हो रही लूट के खिलाफ जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पदाधिकारियों ने बाजार में एमआरपी के नाम पर उपभोक्ताओं से की जा रही कथित लूट के विरोध में भीलवाड़ा जिलाधीश को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। साथ ही केंद्र सरकार को उचित कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया है।

Bhilwara : एमआरपी के नाम पर हो रही लूट के खिलाफ जताई नाराजगी, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने ध्यानाकर्षण करते हुए बताया कि वर्तमान में सरकार द्वारा एमआरपी निर्धारण पर कोई कड़ा नियंत्रण या स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं होने के कारण निर्माता कंपनियाँ मनमाने ढंग से वास्तविक लागत से कई गुना अधिक दाम प्रिंट कर रही हैं। संगठन ने कहा विशेष रूप से दवाइयों और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं में एक ही उत्पाद अलग-अलग कीमतों पर बिक रहा है, जिससे उपभोक्ताओं में भ्रम की स्थिति बन रही है। कंपनियां अधिकतम खुदरा मूल्य बढ़ाकर अनुचित आर्थिक लाभ कमा रही हैं, जिसका सीधा असर आम और मध्यमवर्गीय परिवारों की जेब पर पड़ रहा है।

Bhilwara : नौगांवा सांवरिया सेठ मंदिर में पुरुषोत्तम मास की अमावस्या पर उमड़ा भक्ति का सैलाब

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत केंद्र सरकार से पुरजोर मांग करती है कि इस बेलगाम मुनाफाखोरी को रोकने के लिए तत्काल एक प्रभावी व सख्त कानून बनाया जाए। एमआरपी निर्धारण की एक पारदर्शी सीमा तय की जाए ताकि आम जनता और उपभोक्ताओं को इस संगठित लूट से राहत मिल सके। ज्ञापन में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत अध्यक्ष रोशन लाल तोतला, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण वैष्णव, शिव बाल्दी, सचिव प्रकाश चन्द माणमिया, सहसचिव भगवती लाल जोशी, रामराज वैष्णव, महेन्द्र शर्मा सहित संस्था के कई पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bhilwara : एमआरपी के नाम पर हो रही लूट के खिलाफ जताई नाराजगी, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें