Bhilwara : पंचमुखी श्मशान में नौतपा की तपन के बीच हो रहा 9 दिवसीय पंच धुना अग्नि तप
भीलवाड़ा में प्राचीन मसानिया भेरुनाथ मंदिर में हो रही अग्नि साधना, अच्छी बारिश और जगत कल्याण की कामना
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भीषण गर्मी और नौतपा की तेज तपन के बीच शहर के पंचमुखी मोक्षधाम स्थित प्राचीन मसानिया भेरुनाथ मंदिर में 9 दिवसीय पंच धुना अग्नि तप हो रहा है। मंदिर पुजारी रवि कुमार सोलंकी द्वारा किए जा रहे इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य देश में सुख-शांति, किसानों की समृद्धि, अच्छी फसल, जगत कल्याण तथा मानसून में अच्छी बारिश की कामना करना है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नौतपा के दौरान सूर्य देव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने से उनकी किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिससे गर्मी और तपन अत्यधिक बढ़ जाती है। इसी तपन को कम करने तथा जीव-जंतुओं और मानव जीवन को राहत प्रदान करने की भावना से संत-महात्मा पंच धुना अग्नि तप करते हैं। पंच धुना अग्नि तप के तहत पांच दिशाओं में कंडों से धूने जलाए जाते हैं और उनके मध्य बैठकर संत साधना व ध्यान करते हैं। मंदिर परिसर में चल रहे इस दुर्लभ धार्मिक अनुष्ठान को देखने और आशीर्वाद लेने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
Bhilwara : अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, महत्वपूर्ण विषयों पर किया विचार विमर्श
मंदिर पुजारी रवि कुमार सोलंकी ने बताया कि पंचमुखी मोक्षधाम स्थित प्राचीन मसानिया भेरुनाथ मंदिर में नौतपा की शुरुआत के साथ ही 9 दिनों तक पंच धुना अग्नि तप किया जा रहा है। यह तप भारत में सुख-शांति, किसानों की अच्छी फसल, जगत कल्याण और मानसून में अच्छी वर्षा की कामना को लेकर किया जाता है। श्रद्धालु गौरव ने बताया कि उन्होंने साधु-संतों द्वारा अग्नि के बीच बैठकर तपस्या करने के बारे में सुना जरूर था, लेकिन पहली बार इसे अपनी आंखों के सामने देखा है। यह दृश्य बेहद अद्भुत और आस्था से भर देने वाला है। वहीं मंदिर के पुजारी संतोष कुमार खटीक ने बताया कि पंच धुना तप के दर्शन के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
Bhilwara : पंचमुखी श्मशान में नौतपा की तपन के बीच हो रहा 9 दिवसीय पंच धुना अग्नि तप




















