Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भजनलाल कैबिनेट की बैठक 23 अगस्त को, इन बड़े मुद्दों पर चर्चा संभव

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार 23 अगस्त को मुख्यमंत्री कार्यालय में मंत्री परिषद की बैठक होगी. दोपहर 2:00 बजे कैबिनेट तो इसके तत्काल बाद 3:00 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है. मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से जारी आदेश में कैबिनेट बैठक और मंत्रिपरिषद बैठक की तो अधिकृत सूचना दी गई है, लेकिन बैठक की कार्यसूची या एजेंडा अभी जारी नही किया गया. पंचायत और निकाय चुनाव करने को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच यह बैठक खासा महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इसके साथ इस बैठक को मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं से भी जोड़ कर देखा जा रहा है.

विधानसभा सत्र को लेकर : दरअसल, मंत्री परिषद की बैठक में आगामी 1 सितंबर से शुरू होने वाले मानसून सत्र को लेकर चर्चा होगी. इसके साथ ही इस बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान पेश होने वाले बिलों को लेकर भी प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाएगा. माना जा रहा है कि तीन बिलों पर सरकार इस बैठक में मुहर लगाएगी. इसके साथ बैठक में खेलों इंडिया को लेकर चर्चा हो सकती है. बैठक में यूडीएच, जलसंसाधन, पर्यटन, शिक्षा और राजस्व विभाग के बिंदुओं पर चर्चा होगी.

Advertisement Box

निर्वाचन आयोग और सरकार आपने-सामने : बता दें कि राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग और सरकार आमने-सामने हैं. एक तरफ जहां राज्य निर्वाचन आयोग हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए जल्द ही चुनाव प्रक्रिया शुरू करने की मनसा जाता चुका है. वहीं, दूसरी ओर सरकार में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा साफ कर दिया कि सरकार की मंशा वन स्टेट वन इलेक्शन के तहत चुनाव कराने की है और इसको लेकर कमेटी अपना काम कर रही है.

सरकार ने पूर्व निर्धारित कर रखा है कि दिसंबर तक पंचायत और निकाय चुनाव वन स्टेट वन इलेक्शन के तहत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. माना जा रहा है कि चुनाव को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निणर्य लिया जा सकता है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें