Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाभी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची देवर को फ़साने की साजिश, पुलिस का खुलासा

झुंझुनूं शहर में पुलिस ने एक चौंकाने वाले मामले का खुलासा किया है, जहां एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके देवर को अवैध मादक पदार्थ के झूठे मामले में फंसाने की साजिश रची थी। पुलिस ने इस पूरी योजना का भंडाफोड़ कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को एनडीपीएस एक्ट के तहत हिरासत में ले लिया है। यह पूरा मामला प्रेम-प्रसंग और आपसी रंजिश का बताया जा रहा है।

कैसे रची गई साजिश शहर के इंदिरा नगर इलाके में पुलिस को मुखबिर के जरिए एक गाड़ी में अवैध मादक पदार्थ ले जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और गाड़ी से मादक पदार्थ बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि मुखबिर कोई और नहीं, बल्कि आरोपी जितेंद्र था। उसने खुद ही मादक पदार्थ गाड़ी में रखा था और फिर पुलिस को झूठी सूचना दी।

Advertisement Box

देवर करता था भाभी के अवैध रिश्ते का विरोध पुलिस को इस घटनाक्रम पर शक हुआ और जब उन्होंने गहनता से जांच की तो पूरा सच सामने आ गया। पता चला कि आरोपी जितेंद्र ने यह साजिश महिला के साथ मिलकर रची थी। महिला का पति सेना में है और ड्यूटी पर बाहर है। इसी दौरान महिला और जितेंद्र के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। महिला का देवर, जो एक ग्राम सेवक है, इस अवैध रिश्ते का विरोध करता था। इस बात से नाराज होकर जितेंद्र ने महिला के साथ मिलकर देवर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

पुलिस ने नाकाम की साजिश योजना के अनुसार, जितेंद्र ने मादक पदार्थ को गाड़ी में रखा और पुलिस को सूचना दी। वहीं, महिला अपने देवर को अस्पताल ले जाने के बहाने अपने साथ लेकर आई ताकि उसे फंसाया जा सके। लेकिन पुलिस की जांच ने उनकी इस साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी जितेंद्र ने न केवल कानून को गुमराह करने की कोशिश की, बल्कि एक निर्दोष को फंसाने का गंभीर अपराध भी किया है।

एसपी बोले— दोनों से पूछताछ जारी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए झुंझुनूं के पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने महिला और जितेंद्र दोनों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। एसपी ने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है और इसकी गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों ने कानून को धोखा देने के साथ-साथ एक निर्दोष व्यक्ति को फंसाने का प्रयास किया है, जो एक गंभीर अपराध है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें