Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिहार में राहुल गांधी की सभा से पहले गहलोत ने कर डाली कार्यकर्ताओं से ये बड़ी अपील

जयपुर: भाजपा और चुनाव आयोग पर कथित वोट चोरी के राहुल गांधी के आरोपों के बाद कांग्रेस देश भर में इस मामले को लेकर हल्ला बोला है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मंत्री हरीश चौधरी, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और व्हाट्सएप डीपी बदली है और वोट चोरी से आजादी, ‘स्टॉप वोट चोरी’ वाली डीपी लगाई है. गहलोत ने कार्यकर्ताओं और नेताओं से भी अपनी डीपी बदलने की अपील की है.

संसद से सड़क तक कांग्रेस लगातार इस मुद्दे पर चुनाव आयोग और बीजेपी पर सवाल खड़े कर रही है. हाल ही में राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस अब इस मुद्दे को छोड़ने के मूड में नहीं है और आगे जिला, ब्लॉक और वार्ड लेवल तक भी इस मामले को जनता के बीच ले जाने की तैयारी कर रही है. इसी बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज दोपहर बाद इस मामले को लेकर बिहार के सासाराम में वोट अधिकार यात्रा निकालेंगे और उसके बाद जनसभा करेंगे. वहीं राहुल गांधी के सासाराम दौरे से पहले देश भर में कांग्रेस के नेताओं ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल की डीपी बदली है. कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स, व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रोफाइल बदली है.

Advertisement Box

राजस्थान में भी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मंत्री हरीश चौधरी, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा सहित कई अन्य विधायकों और नेताओं ने अपनी व्हाट्सएप और एक्स की प्रोफाइल बदली है और उसमें वोट चोरी से आजादी और स्टॉप वोट चोरी स्लोगन वाली डीपी लगाई है.

गहलोत ने की नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने व्हाट्सएप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स की डीपी बदलते हुए लिखा कि हर चोरी हुआ वोट हमारी आवाज और पहचान की लूट है. राहुल गांधी की लड़ाई जनता के जनादेश, इलेक्शन कमिशन और बीजेपी के वोट चोरी की साजिश को बेनकाब करने और लोकतंत्र को बचाने की है. वोट चोरी के खिलाफ अपना समर्थन दिखाने के लिए आज ही अपनी डीपी बदले. हालांकि पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने फिलहाल अपनी एक्स और व्हाट्सएप डीपी नहीं बदली है.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जारी किया सर्कुलर : दरअसल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आज बिहार के सासाराम में होने वाली वोट अधिकार यात्रा को ज्यादा से ज्यादा समर्थन देने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सभी राज्यों को सर्कुलर जारी कर अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी बदलने के निर्देश दिए थे. कांग्रेस से जुड़े अग्रिम संगठन एनएसयूआई,महिला कांग्रेस, सेवादल और युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी चेंज की है.

आगामी दिनों में बड़े स्तर पर कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन : इधर राहुल गांधी की ओर से उठाए गए वोट चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस आगामी दिनों में बूथ, ब्लॉक और मंडल लेवल पर भी धरने प्रदर्शन करके जनता का समर्थन जुटाने का प्रयास करेगी. इसे लेकर भी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी राज्यों को सर्कुलर जारी किया गया है कि वे आगामी दिनों में भी इस मुद्दे पर धरने प्रदर्शन आयोजित करें.

राजस्थान से नेता प्रतिपक्ष जूली और रफीक खान पहुंचे सासाराम : बिहार के सासाराम में दोपहर बाद राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और विधानसभा में मुख्य सचेतक रफी खान भी पहुंचे हैं, इनके अलावा कई और नेता भी इस रैली में शामिल होंगे.

वोट अधिकार यात्रा का शेड्यूल (पहला चरण) :-

  • 17 अगस्त: सासाराम
  • 18 अगस्त: औरंगाबाद
  • 19 अगस्त: गया व नालंदा
  • 20 अगस्त: विश्राम का दिन
  • 21 अगस्त: शेखपुरा और लखीसराय
  • 22 अगस्त: मुंगेर और भागलपुर
  • 23 अगस्त: कटिहार
  • 24 अगस्त: पूर्णिया व अररिया

वोट अधिकार यात्रा का शेड्यूल (दूसरा चरण) :-

  • 25 अगस्त: विश्राम का दिन
  • 26 अगस्त: सुपौल और मधुबनी
  • 27 अगस्त: दरभंगा और मुजफ्फरपुर
  • 28 अगस्त: सीतामढ़ी और मोतिहारी
  • 29 अगस्त: बेतिया, गोपालगंज और सिवान
  • 31 अगस्त: विश्राम का दिन
  • 01 सितंबर: पटना में भव्य समापन समारोह के साथ संपन्न
Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें