Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दलित नाबालिग से मारपीट और गाली गलौच, खेत में कपड़े उतरवाने का प्रयास

अलवर: जिले के खेरली थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम एक दलित नाबालिग के साथ मारपीट और उत्पीड़न की घटना हुई. परिजनों ने इस संबंध में खेरली थाने में मामला दर्ज कराया है. दर्ज एफआईआर में परिजनों ने बताया है कि गांव के ही दो युवक शराब के नशे में मोटरसाइकिल से आए और रास्ते में नाबालिग को रोककर उसके साथ मारपीट की. आरोप है कि युवकों ने नाबालिग को जबरन जमीन पर थूक चाटने के लिए दबाव बनाया और जातिसूचक गालियां दी. यही नहीं, आरोपियों ने उसे पैर पकड़ने को भी कहा और चाकू का भय दिखाकर पास ही बाजरे के खेत में ले गए.

पुलिस ने दर्ज किया केस: प्रकरण की जांच कर रहे कठूमर सीओ कैलाश जिंदल ने बताया कि पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है और अनुसंधान जारी है. जांच अधिकारी का कहना है कि रिपोर्ट में लगाए गए सभी आरोपों की बारीकी से जांच की जाएगी और पीड़ित पक्ष की सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

Advertisement Box

खेत में कपड़े उतारने का दबाव: सीओ कैलाश जिंदल ने बताया कि परिजनों ने शिकायत में कहा है कि खेत में आरोपियों ने नाबालिग को कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया, हालांकि, उसी समय कुछ ग्रामीण वहां से गुजरते दिखे, जिससे डरकर दोनों युवक मौके से भाग निकले. नाबालिग घर की ओर रोता हुआ लौटा और रास्ते में ही उसकी मां से मिला. उसने पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिजन उसे लेकर सीधे खेड़ली थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया.

परिजन और पुलिस दोनों पक्षों के बयान: नाबालिग की मां ने बताया कि बेटे के दोस्तों से जानकारी मिलने पर वह खेत की ओर गईं, तभी रास्ते में उन्हें नाबालिग रोता हुआ मिला और उसने पूरी घटना बताई. वहीं, पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज होते ही जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें