Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

‘अशोक अरोड़ा ने कार्रवाई के डर से ली शिकायत वापस’, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा का थानेसर विधायक पर तीखा हमला

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विधायक अरोड़ा ने विधानसभा कमेटी से अपनी शिकायत इसलिए वापस ले ली क्योंकि उन्हें आशंका थी कि जांच आगे बढ़ने पर कार्रवाई उन्हीं के खिलाफ हो सकती है।

सुधा ने आरोप लगाया कि नगर परिषद की एक बैठक के दौरान अशोक अरोड़ा ने पार्षद प्रतिनिधियों के साथ विवाद किया था। इसके बाद उन्होंने एक शिकायत पुलिस में और दूसरी विधानसभा की कमेटी के समक्ष दर्ज करवाई थी। लेकिन अभी पार्षद प्रतिनिधियों की बात समिति के सामने रखी भी नहीं गई थी कि उससे पहले ही विधायक ने अपनी शिकायत वापस ले ली।

Advertisement Box

सच से भागने की कोशिश कर रहे- सुधा

पूर्व मंत्री ने कहा कि अरोड़ा को यह डर सताने लगा कि मामले की गहन जांच में उनके खिलाफ ही कदम उठाया जा सकता है। इसी वजह से उन्होंने जल्दबाज़ी में अपनी शिकायत को वापस ले लिया। सुधा ने इसे विधायक की असुरक्षा और राजनीतिक दबाव का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि पार्षद प्रतिनिधियों की ओर से समिति में तथ्य और साक्ष्य पेश किए जाने बाकी थे, लेकिन उससे पहले ही अरोड़ा पीछे हट गए। पूर्व मंत्री ने इसे जनता के सामने सच उजागर होने से बचने की कोशिश बताया।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें