Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मोमासर से जोरावरपूरा फांटा तक सड़क को लेकर भड़का आक्रोश, सड़क निर्माण संघर्ष समिति के लोग पहुंचे जिला कलेक्टर कार्यालय।

क्षेत्र के सबसे बड़े गाँव मोमासर के ग्रामीण आज भी सड़क सुविधा से वंचित, ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, एक माह का दिया अल्टीमेटम।

श्रीडूंगरगढ़ उपखंड का सबसे बड़ा गाँव मोमासर आज भी सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित है। पिछले 15 वर्षों से आडसर से मोमासर होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के जोरावरपुरा फांटा तक की मुख्य सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। हालात यह है कि बरसात के दिनों में गाँव का संपर्क पूरी तरह कट जाता है। गाँव में स्थित राजकीय महाविद्यालय और राजकीय अस्पताल, जो लगभग 20 किलोमीटर क्षेत्र के विद्यार्थियों और मरीजों को कवर करते हैं, वहाँ पहुँचना ग्रामीणों के लिए दूभर हो गया है। एम्बुलेंस सेवाएँ भी समय पर नहीं पहुँच पाती, जिससे मरीजों और गर्भवती महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Advertisement Box

शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

ग्रामीणों ने बीकानेर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि यदि 30 दिनों में सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे पर अनिश्चितकालीन जाम करने को बाध्य होंगे।
मोमासर के युवा नेता बीरबल पूनिया ने कहा कि “मोमासर जैसे बड़े गाँव को सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित रखना सरकार की लापरवाही को दर्शाता है। अब ग्रामीण और युवा एकजुट होकर अपनी हक की लड़ाई लड़ेंगे। यदि समय पर काम शुरू नहीं हुआ तो हम चुप नहीं बैठेंगे।”

सड़क निर्माण संघर्ष समिति में गहरा आक्रोश, पहुंचे नेता भी।

CPIM के जिला सचिव सुंदर बेनीवाल, RLP के विवेक मचरा, कांग्रेश के प्रदेश सचिव रामनिवास कुकना, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव नीरू चौधरी, SFI नेता गौरव टाडा ने अपने विचार रखें और सरकार ओर स्थानीय प्रशासन को घेरा, बताया लापरवाह।

इस मौके पर गोपाल गोदारा, केशराराम गोदारा, हुलास मेघवाल, धन्नाराम गोदारा, सांवरमल बरोड़, विजयपाल भम्मू, परहलाद भाम्मु, ओमप्रकाश भाम्मू, राकेश भाम्मू, लक्ष्मण पूनियां, गोपी गोदारा, गोपाल सारण, टोडाराम भामू, भैराराम धेतरवाल, नारायण सिंह, शंकर गोदारा, परभूराम गोदारा, दुलाराम पूनियां, रामप्रताप गोदारा सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहे।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें